एक्सप्लोरर

America: डॉक्यूमेंट चोरी, घटती लोकप्रियता और कैपिटल हिल हिंसा... 2024 चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां

ट्रंप ने एलान कर दिया है कि वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने अमेरिकी चुनाव आयोग के सामने जरूरी दस्तावेज भी पेश कर दिए हैं.

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. ट्रंप ने एलान कर दिया है कि वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने अमेरिकी चुनाव आयोग के सामने जरूरी दस्तावेज भी पेश कर दिए हैं. इस तरह से वह तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को पटरी पर लाने की जरूरत है और इसीलिए वह फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, ट्रंप की राह इतनी आसान नहीं है, जितनी वह सोच रहे हैं. इस बार चुनावी मैदान में ट्रंप को इन 5 चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. 

1. पिछले कार्यकाल की गलतियां

ट्रंप के सामने उनका पिछला कार्यकाल ही उनकी पहली चुनौती साबित होगा. ट्रंप जब राष्ट्रपति चुने गए थे तब वोटर्स ने उनके वादों पर भरोसा कर लिया था. ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान टैक्स में कमी से लेकर क्रिमिनल जस्टिस के क्षेत्र में सुधारों समेत कई अहम काम किए लेकिन कुछ वादों को पूरा करने में वह कामयाब नहीं हो सके. कोरोनाकाल में अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गई थी. इसी के चलते उन्हें 2020 में जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया. 2024 में उन्हें फिर से इन सारी बातों का सामना करना पड़ेगा. 

2. कैपिटल हिल वाली घटना 

6 जनवरी, 2020 को कैपिटल हिल में हुई घटना ने अमेरिका को पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा कर दिया था. ट्रंप समर्थकों ने जिस तरह से कैपिटल हिल की इमारत में तोड़फोड़ की थी, उसे भुलना आसान नहीं है. ट्रंप के लिए अच्छी बात यह है कि अमेरिका की सीनेट ने उनको इस घटना में क्लीन चिट दे दी है. 

3. बढ़ती उम्र में घटती लोकप्रियता

ट्रंप के सामने उनकी बढ़ती उम्र भी एक बड़ी चुनौती साबित होगी. ट्रंप अगर अगला चुनाव जीतते हैं तो शपथ लेते वक्त उनकी उम्र 78 साल की हो जाएगी. ऐसे में अमेरिकी इतिहास में वह दूसरे सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति का खिताब अपने नाम कर लेंगे. बढ़ती उम्र के साथ घटती लोकप्रियता भी ट्रंप के लिए चिंता का विषय है. पहले के मुकाबले ट्रंप की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है. ट्रंप की दावेदारी के बाद कंजर्वेटिव ग्रुप ने कुछ पोल्स जारी किए. जिनमें अयोवा और न्यू हैम्पशायर में ट्रंप अपनी ही पार्टी के रॉन डीसेंटिस से पीछे चल रहे हैं. 

4. कर्ज लेने के लिए धोखाधड़ी का अरोप

ट्रंप इन दिनों कई तरह के कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं. उन पर कर्ज लेने के लिए गलत जानकारियां देने और टैक्स चुराने के आरोप लगे हैं. इस मामले में उनके तीनों बच्चों और उनकी पारिवारिक कंपनी 'द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने 2011-21 के बीच कई बार धोखाधड़ी की है. वहीं, ट्रंप ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है.

5. खुफिया डॉक्यूमेंट्स चुराने का आरोप

ट्रंप के ऊपर आरोप है कि व्हाइट हाउस छोड़ते समय वह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित तमाम दस्तावेजों को अपने साथ लेकर चले गए थे. इस मामले में FBI ने उनके घर पर छापा भी मारा. अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी पूर्व राष्ट्रपति के घर पर FBI ने छापा मारा हो. कुल मिलाकर ट्रंप के सामने 2024 में बहुत सारी चुनौतियां आने वाली हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे इन सबसे निपटते हैं.

ये भी पढ़ें-अमेरिका मध्यावधि चुनाव: प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को मिला बहुमत, जो बाइडेन बोले- मैं मिलकर काम करने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget