एक्सप्लोरर

भारत को डेड इकोनॉमी बताया, अब अमेरिका को ही 'डेड कंट्री' क्यों कहने लगे डोनाल्ड ट्रंप?

Trump Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ हमारे देश के भविष्य और यहां तक कि अस्तित्व पर भी विनाशकारी प्रभाव डाल रहा था. उन्होंने कहा कि अब टैरिफ फिर से यूएस को अमीर बना रहा है.

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और अमीर बना रहा है. ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर दावा किया कि दशकों से टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ किया जा रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मूर्ख नेताओ के कारण टैरिफ हमारे देश के भविष्य और यहां तक कि अस्तित्व पर भी विनाशकारी प्रभाव डाल रहा था. 

अमेरिका को ही 'डेड कंट्री' क्यों कहने लगे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और अमेरिका ने अपने खिलाफ हो रहे टैरिफ के इस्तेमाल का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है. उन्होंने कहा, "एक साल पहले अमेरिका एक डेड कंट्री था और अब यह दुनिया का सबसे अच्छा देश है. इसके लिए देशवासियों को बधाई."

टैरिफ लगाने बाद भारत को बताया डेड इकोनॉमी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई 2025) को भारत के खिलाफ 25 फीसदी टैरिफ और रूस के साथ उसके व्यापार के लिए जुर्माना लगाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके शुल्क बहुत अधिक हैं.’’

ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि अमेरिका के इस कदम से होने वाले असर का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने दो टूक कहा कि हम राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे.

भारत में सबसे कठोर व्यापार नीति- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर व्यापार नीति है. उन्होंने कहा, “सब कुछ ठीक नहीं है इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 फीसदी शुल्क और रूस से खरीद को लेकर जुर्माना भी देना होगा." यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीद की है. भारत रूसी आयात के लिए जुर्माने का सामना करने वाला पहला देश है.

ये भी पढ़ें : इंडियन कंपनियों पर ट्रंप के प्रतिबंधों को लेकर भड़का ईरान, बोला- भारत के विकास को रोकने की कोशिश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget