एक्सप्लोरर

'पूरी दुनिया पर लगाएंगे टैरिफ, देखते हैं क्या होगा', डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हाहाकार

Donald Trump Tariff Threats: डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दे दिया, जिससे हाहाकार मच गया है.

Donald Trump On Tarrif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह पूरी दुनिया पर टैरिफ लगाएंगे. उन्होंने ये घोषणा एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम सभी देशों पर टैरिफ लगाएंगे. 

अब तक अमेरिका ने उन देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही थी जो अमेरिकी वस्तुओं और सेवाओं पर आयात शुल्क लगाते हैं या फिर उन देशों पर जिनके साथ अमेरिका का व्यापार असंतुलित है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान देकर सभी को चौंका दिया है क्योंकि उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्होंने हमें इस तरह ठगा है जैसा इतिहास में किसी देश ने कभी नहीं ठगा है और हम उनके साथ उनसे कहीं ज्यादा अच्छा व्यवहार करने जा रहे हैं लेकिन फिर भी यह देश के लिए बहुत बड़ी रकम है."

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा, "हम सभी देशों के साथ शुरुआत करेंगे, इसलिए देखते हैं क्या होता है." हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अंतिम समय में डोनाल्ड ट्रंप उन धमकी भरे टैरिफ में से कुछ को वापस ले सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंर ने स्पष्ट किया कि यह केवल कुछ मुट्ठी भर देशों के बारे में नहीं है जो प्रभावित होंगे, उन्होंने केवल 10 या 15 देशों पर पारस्परिक टैरिफ की अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "मैंने10 या 15 देशों के बारे में कोई बात नहीं की है. हम सभी देशों के बारे में बात कर रहे हैं, कोई कटऑफ नहीं."

पहले क्या अटकलें लगाई जा रही थीं?

ऐसी अटकलें थीं कि ये पारस्परिक शुल्क उन एक दर्जन से ज्यादा देशों पर असर डालेंगे, जिनके बारे में ट्रंप प्रशासन का मानना ​​है कि वे अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार करते हैं. यानि कि अमेरिका के ऊपर भी ज्यादा टैरिफ लगाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने ऐसे देशों के ग्रुप की बात की थी, जिन्हें उन्होंने डर्टी 15 बताया  था. 

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि वे उन देशों के साथ अधिक अच्छे, अधिक उदार और दयालु होंगे जो अमेरिका पर शुल्क लगाते हैं. उन्होंने कोई आंकड़ा दिए बिना दावा किया, "शुल्क उन देशों की तुलना में कहीं अधिक उदार होंगे जो हमारे साथ थे, जिसका मतलब है कि वे उन देशों की तुलना में अधिक दयालु होंगे जो दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ थे."

ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने रद्द किया 300 विदेशी छात्रों का वीजा, कैंपस एक्टिविज्म के चलते हुआ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget