एक्सप्लोरर

ट्रंप ने ईरान पर दी बमबारी की धमकी! अगर अमेरिका से हुआ युद्ध तो भारत पर पड़ेगा कितना असर, जानें

ट्रंप की धमकी को लेकर ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा, 'ईरान भी मुंहतोड़ जवाब देगा. हम अपनी मिसाइलों के साथ तैयार हैं'.

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान नई न्यूक्लियर डील को लेकर अमेरिका की बात नहीं मानता है तो उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में नए सिरे से तनातनी बढ़ गई है और ऐसे में भारत भी इससे अछूता नहीं है. अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के कारण भारत को भी व्यापार और सुरक्षा के मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

NBC न्यूज़ को दिए एक फोनिक इंटरव्य में ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा, 'अगर ईरान डील करने से मना कर देता है तो हम ईरान पर ऐसी बमबारी करेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी'. ट्रंप की धमकी को लेकर ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा, 'ईरान भी मुंहतोड़ जवाब देगा. एयर स्ट्राइक के लिए हमारी मिसाइलें तैयार हैं. दुनिया भर में अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर हमले किए जाएंगे.'

भारत पर क्या होगा असर-

इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर 
ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी से इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बड़ा असर पड़ेगा. भारत को यूरोप तक अपना माल पहुंचाने के लिए स्वेज नहर से होकर गुजरना होगा, जो कि मिडिल ईस्ट के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. इस कॉरिडोर को बनाने के लिए मिलने वाली फंडिंग पर भी बड़ा असर पड़ेगा. 

तेल आयात पर असर
भारत ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. ऐसे में अगर अमेरिका-ईरान में युद्ध छिड़ा तो भारत को तेल के लिए दूसरे देश का रुख करना होगा और किसी तीसरे देश से तेल लेना भारत को ईरान से ज्यादा महंगा पड़ेगा.

व्यापार पर असर
भारत और ईरान का व्यापार को लेकर भी समझौता है. ईरान पर लगाई गई पाबंदी के कारण भारत का व्यापार काफी कम हो गया है और अब युद्ध छिड़ा तो भारत को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा. साल 2018-19 में भारत-ईरान का व्यापार 17 बिलियन डॉलर का था, जो 2022-23 आते-आते 2.3 बिलियन डॉलर का हो गया.

चाबहार पोर्ट
भारत-ईरान को जोड़ने वाले चाबहार पोर्ट में भारत ने अरबों डॉलर का निवेश किया है. यह अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) का हिस्सा है. ये भारत को ईरान और अफगानिस्तान के अलावा रूस, और यूरोप के बाजारों तक बेहतर पहुंच पाने में मदद करता है. ट्रंप ने अगर ईरान पर हमला किया तो भारत को व्यापार में काफी दिक्कतें आएंगी और काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:

वक्फ बिल लाने की तैयारी पूरी, किरेन रिजिजू बोले- 'अफवाह फैलाने की बजाय संसद में बहस करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान में था बैन, बैग में फिलिस्तीन के पर्चे... स्मित माछर के हमलावर के नाम का खुलासा
ओमान में था बैन, बैग में फिलिस्तीन के पर्चे... स्मित माछर के हमलावर के नाम का खुलासा
यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget