एक्सप्लोरर

ट्रंप ने इमरान खान को चेताया-कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ संभल कर बोलें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की. साथ ही स्थिति को गंभीर बताया. ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सोमवार को फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कश्मीर पर भारत के खिलाफ बयानबाजी में एहतियात बरतने को कहा है. ट्रम्प ने दोनों देशों से संयम बरतने और क्षेत्र में ‘मुश्किल हालात’ बनाने से परहेज करने को कहा है.

भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष खान से अलग-अलग बातचीत की. ट्रंप ने खान के साथ बाचतीत में उन्हें समझाया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा ‘‘भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे’’ का मुद्दा उठाया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद ट्रंप ने खान से बात की. मोदी और खान से बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अपने दो अच्छे दोस्तों, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और सबसे अधिक महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान के कश्मीर में तनाव कम करने को लेकर बात की.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ मुश्किल स्थिति, लेकिन अच्छी बातचीत.’’

व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने खान से जम्मू-कश्मीर मामले पर भारत के खिलाफ बयानबाजी में संयम बरतने और तनाव कम करने को लेकर चर्चा की. कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए इमरान खान ने रविवार को भारत सरकार को ‘फासीवादी’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि भारत में अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है. उन्होंने यह भी कहा था कि दुनिया को भारत के परमाणु आयुध की सुरक्षा पर भी गौर करना चाहिए क्योंकि यह न केवल इस क्षेत्र बल्कि विश्व पर असर डालेगा.

व्हाइट हाउस ने कहा, खान के साथ बातचीत के दौरान, ट्रंप ने दोनों पक्षों को तनाव बढ़ाने से बचने और संयम बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया. उसने कहा, दोनों नेताओं ने अमेरिका-पाकिस्तान आर्थिक एवं व्यापार सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर भी सहमति जतायी.

व्हाइट हाउस के प्रधान उप प्रेस सचिव होगन गिडले ने कहा कि ट्रंप ने मोदी के साथ क्षेत्रीय प्रगति और अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी पर चर्चा की. बहरहाल, इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने राष्ट्रपति ट्रंप को कश्मीर के मौजूदा हालात का समाधान करने में अहम भूमिका निभाने का अनुरोध किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'90 फीसदी खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
'90 फीसदी खत्म...', ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget