एक्सप्लोरर

US President: ट्रंप ने बाइडन को बताया 'सबसे खराब राष्ट्रपति', भीड़ बोली- वो तो आप हैं

US President: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंच पर आए तो कुछ लोगों ने तालियां बजाई और अमेरिका-अमेरिका के नारे लगाए, लेकिन कई लोगों ने उन्हें ताना मारा.

US President: अमेरिका में लिबर्टेरियन पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बार-बार हूटिंग का सामना करना पड़ा. कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद कई लोगों ने अपमानजनक नारे लगाए और उनकी कोविड-19 की नीतियों, बढ़ते संघीय घाटे और उनके राजनीतिक रिकॉर्ड के बारे में झूठ बोलने जैसी बातों के लिए उनकी कड़ी निंदा की.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कार्यक्रम के संबोधन के लिए मंच पर आए तो कुछ लोगों ने तालियां बजाईं और अमेरिका-अमेरिका के नारे लगाए. मगर, भीड़ में मौजूद कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. जबकि, उनके कुछ समर्थकों ने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' टोपी और टी-शर्ट पहनकर तालियां बजाईं. हालांकि, ट्रम्प के लिए ऐसा समय था जब उन्हें खुले तौर पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

दरअसल, जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने खिलाफ चल रहे चार आपराधिक मुकदमों का जिक्र करते हुए मज़ाक में कहा, "अगर मैं पहले लिबर्टेरियन नहीं था तो अब तो मैं ज़रूर लिबर्टेरियन बन गया हूं." इसके साथ ही जब ट्रम्प ने स्वतंत्रता के प्रबल समर्थकों की प्रशंसा करने की कोशिश की और राष्ट्रपति जो बिडेन को "अत्याचारी" और अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब राष्ट्रपति" कहा, जिस पर दर्शकों में से कुछ ने चिल्लाकर कहा कि वो आप हैं.

हर 4 साल में अपना 3% वोट पाना चाहते हैं कुछ लिबर्टेरियन

इस पर ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जीतना नहीं चाहते और सुझाव दिया कि कुछ लिबर्टेरियन हर 4 साल में अपना 3% प्राप्त करना जारी रखना चाहते हैं. लिबर्टेरियन पार्टी के उम्मीदवार गैरी जॉनसन ने साल 2016 में वोटों का लगभग 3% प्राप्त किया था, लेकिन 2020 के चुनाव में नामित जो जॉर्जेंसन को 1% से थोड़ा ही ज्यादा मिला था. लिबर्टेरियन अपने सम्मेलन में अपना व्हाइट हाउस उम्मीदवार चुनेंगे, जो रविवार को खत्म होगा.

जो बिडेन से दोस्ती का हाथ बढ़ाने आए- ट्रंप

शोर-शराबे वाले माहौल के बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना भाषण जारी रखा और कहा कि वह बिडेन के प्रति सामान्य विरोध में "दोस्ती का हाथ बढ़ाने" आए हैं. इस पर समर्थकों ने "वी वांट ट्रम्प!" के नारे लगाए. इस दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने 'कोई तानाशाह नहीं बनना चाहता!' लिखा हुआ एक साइनबोर्ड उठाया था. हालांकि, उसे सुरक्षाकर्मियों ने उसे सभा से बाहर ले गए.

ट्रम्प और जो बिडेन के बीच मुकाबला नहीं चाहते वोटर

हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी ने उन मतदाताओं को लुभाने का मौका भी दिया जो स्वतंत्र राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर का समर्थन कर सकते हैं. दरअसल, कैनेडी ने शुक्रवार को अपना लिबर्टेरियन सम्मेलन में भाषण दिया था. एक सर्वे के मुताबिक, ज्यादातर मतदाता 2020 में ट्रम्प और राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच दोबारा मुकाबला नहीं चाहते हैं. ये हालात लिबर्टेरियन उम्मीदवार या कैनेडी जैसे विकल्प के लिए समर्थन बढ़ा सकती है, जिनके उम्मीदवारी से बिडेन और ट्रम्प के सहयोगी परेशान हैं.

ये भी पढ़ें: Rajkot Gaming Zone Fire: PM मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget