एक्सप्लोरर

मेरा परमाणु बटन उन से बड़ा है और काम भी करता है: ट्रंप 

वॉशिंगटन: उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीचे शीतयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर कोरिया के तानाशाह की ताज़ा धमकी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनका परमाणु बटन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के मुकाबले ना केवल ‘ज्यादा बड़ा और शक्तिशाली’ है बल्कि वह काम भी करता है.

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का कहना है कि उनके परमाणु हथियार का बटन हर समय उनके डेस्क पर रहता है. क्या लाचारी और भुखमरी से जूझ रही उनकी सरकार का कोई  नुमाईंदा उन्हें यह बताएगा कि मेरे पास भी परमाणु हथियार का बटन है लेकिन यह उनके बटन से कहीं अधिक बड़ा और ताकतवर है और मेरा बटन काम भी करता है.’’

Capture

अमेरिका को ताज़ा धमकी में उन ने कहा था कि उत्तर कोरिया अब परमाणु संपन्न देश है और परमाणु बटन उनके डेस्क पर रहता है. किम जोंग उन ने टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका के मेनलैंड का पूरा क्षेत्र अब उत्तर कोरिया के परमाणु हमले की जद में है. साथ ही उन्होंने कहा कि देश को व्यापक स्तर पर परमाणु आयुध और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने और उनकी तैनाती बढ़ाने की जरुरत है.

इस बीच व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया को ‘वैश्विक खतरा’ बताया और अन्य देशों से उस पर दबाव बढ़ाने के लिए कहा. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘यहां पर हमारा ध्यान उत्तर कोरिया पर अधिकतम दबाव बढ़ाने पर है और अमेरिका चाहता है कि दूसरे देश इसमें शामिल हों.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक वैश्विक खतरा है इसलिए हम सबसे दबाव बढ़ाने और कड़े कदम उठाने की अपील कर रहे हैं. हम इसमें अलग-अलग नेताओं और अन्य देशों की मदद करना जारी रखेंगे.’’

सैंडर्स ने कहा कि अमेरिका के पास सभी विकल्प खुले हैं. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के साथ संबंध सुधारने की बात कही है और उन्होंने कहा है कि दक्षिण कोरिया में होने वाले 2018 विंटर ओलंपिक खेलों में उत्तर कोरिया भाग ले सकता है. इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और ‘अन्य दबावों’ से उत्तर कोरिया पर बड़ा असर पड़ना शुरू हो गया है.

वहीं दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की पेशकश का स्वागत किया और उसके साथ उच्च स्तरीय बातचीत करने का प्रस्ताव दिया. सैंडर्स ने कहा कि इस घटनाक्रम से अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया के संबंध नहीं बदलेंगे और वे हमेशा की तरह मजबूत रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget