एक्सप्लोरर

'कंट्रोल टावर ने क्यों नहीं दी हेलीकॉप्टर को जानकारी', राष्ट्रपति ट्रंप ने विमान हादसे पर उठाए सवाल

विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर चालक ने रास्ता क्यों नहीं बदला और कंट्रोल टावर ने क्यों हेलीकॉप्टर को जानकारी नहीं दी?

Donald Trump On US Plane Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर की टक्कर वाले हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया कि विमान अपने तय रूट पर था और एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, फिर हेलीकॉप्टर ने रास्ता क्यों नहीं बदला और कंट्रोल टावर ने क्यों हेलीकॉप्टर को विमान की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी?

दरअसल, बुधवार रात को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर हुई. यह हादसा व्हाइट हाउस से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ. इस घटना में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

हादसे के बाद उठे सवाल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दुर्घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, "विमान अपने तय रूट पर था और एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, फिर हेलीकॉप्टर ने रास्ता क्यों नहीं बदला?, मौसम साफ था और विमान की लाइटें जल रही थीं, फिर भी टक्कर कैसे हुई?, कंट्रोल टावर ने हेलीकॉप्टर को विमान की स्थिति के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी?, यह हादसा रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह बेहद खराब स्थिति है."

एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर ने क्या कहा?
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात लगभग 9 बजे अमेरिकी एयरलाइंस अमेरिकन ईगल्स का एक विमान पोटोमैक नदी के ऊपर उड़ान भर रहा था. उसी समय अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर, जो एक परीक्षण उड़ान पर था, विमान से जाकर टकरा गया. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर ने कहा कि दुर्घटना से 30 सेकंड से भी कम समय पहले, एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने हेलीकॉप्टर से पूछा कि क्या वह आने वाले विमान को देख रहा है: “PAT25, क्या आपके पास CRJ है?” हालांकि, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और कुछ सेकंड बाद दोनों विमान आपस में टकरा गए.

एयरपोर्ट पर सेवाएं निलंबित
हादसे के बाद रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन जीवित मिलने की संभावना कम है. एयरलाइंस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग अपनो की जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बशर अल-असद के बाद अब अहमद अल-शरा बने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति, जानिए कौन है ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget