एक्सप्लोरर

बशर अल-असद के बाद अब अहमद अल-शरा बने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति, जानिए कौन है ये शख्स

सीरिया के नए अधिकारियों ने बशर अल-असद के हटने के बाद अहमद अल-शरा को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है. असद-युग की संसद भंग कर दी गई और नया संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Who is Ahmad Al Sharaa: सीरिया में 50 वर्षों के असद शासन का अंत हो चुका है. बुधवार (29 जनवरी) को अहमद अल-शरा को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और उन्हें विधायिका बनाने का दायित्व सौंपा गया. यह फैसला उस वक्त आया जब इस्लामी विद्रोही गठबंधन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोहियों ने 8 दिसंबर को बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया.

सीरिया की राज्य समाचार एजेंसी SANA के मुताबिक, सैन्य अधिकारी हसन अब्देल गनी ने घोषणा की कि अहमद अल-शरा देश में अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर काम करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सीरिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. बता दें कि अहमद अल-शरा के सत्ता में आने के बाद देश में 2012 के संविधान को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा असद सरकार की संसद को भंग कर दिया गया है. नई अस्थायी विधान परिषद का गठन किया जाएगा. शरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश में शांति स्थापित करना, संस्थानों का पुनर्निर्माण करना और एक स्थिर अर्थव्यवस्था का निर्माण करना होगा.

आतंकवादी संगठन से सत्ता तक का सफर
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति चुने गए अहमद अल-शरा 2017 से हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता के रूप में काम कर रहे हैं. ये समूह सीरिया में अल-कायदा से निकला विद्रोही गुट है, जिसने 2024 में बशर अल-असद को सत्ता से हटा दिया है. HTS का गठन 2016 में अल-नुसरा फ्रंट से अलग होकर किया गया था, जिसने उत्तर-पश्चिमी इदलिब को अपना गढ़ बना लिया. इसको संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने HTS को आतंकवादी संगठन घोषित किया है.

सीरिया में बड़े बदलाव: सेना और संस्थाओं का पुनर्गठन
बशर अल-असद के शासन के साथ-साथ सीरियाई सेना और अन्य सरकारी एजेंसियां भी प्रभावी रूप से ध्वस्त हो गई हैं. इस मौके पर अब्देल गनी ने घोषणा की कि असद की सेना और सुरक्षा एजेंसियों को भंग किया जाएगा.सभी सशस्त्र गुटों और राजनीतिक संगठनों को राज्य संस्थानों में विलय किया जाएगा.सीरियाई सेना का पुनर्गठन किया जाएगा और एक नया सुरक्षा तंत्र बनाया जाएगा.

सीरिया की बाथ पार्टी का अंत
सीरिया पर दशकों से शासन करने वाली बाथ पार्टी को भी भंग कर दिया गया है. SANA ने बताया कि नई सरकार ने राजनीतिक सुधारों और समावेशी शासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

क्या चुनाव की राह आसान होगी?
 देश के नए अंतरिम राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शरा ने कहा कि देश में संविधान को फिर से लिखने में तीन साल लग सकते हैं. इसके अलावा चुनावों की प्रक्रिया को पूरा करने में चार साल तक का समय लग सकता है.  हालांकि, अभी तक कई मुद्दों पर बात करने लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का कार्यक्रम या सम्मेलन का आयोजन करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

पश्चिमी देशों की नजर सीरिया पर
बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद से पश्चिमी देशों ने सीरिया में समावेशी परिवर्तन का आह्वान किया है. अमेरिका सहित कई देशों ने HTS को आतंकवादी संगठन घोषित किया है. हालांकि, HTS ने हाल ही में अपनी कट्टरपंथी बयानबाजी को कम किया है और सीरिया के धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात कही है. पश्चिमी राजनयिकों का एक समूह सीरिया का दौरा कर रहा है ताकि नई सरकार के साथ संवाद स्थापित किया जा सके.

क्या सीरिया में स्थिरता आ पाएगी?
2011 में असद शासन के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के बाद सीरिया में गृहयुद्ध भड़क उठा था. इस संघर्ष में 500,000 से अधिक लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हो गए. अब जब असद सत्ता से बाहर हो चुके हैं, तो सवाल उठता है कि क्या नई सरकार सीरिया में स्थिरता ला पाएगी?

ये भी पढें:  सीमा तनाह के बीच बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget