एक्सप्लोरर

Donald Trump Oath Ceremony Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ, जे डी वेंस बने उपराष्ट्रपति

Donald Trump Oath Ceremony Live updates: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. उनके साथ जे डी वेंस ने उपराष्ट्रति पद की शपथ ले ली है. 

Key Events
Donald Trump Oath Ceremony Live updates us 47th president oath inauguration elon musk Donald Trump Oath Ceremony Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ, जे डी वेंस बने उपराष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Source : Donald Trump/X

Background

Donald Trump Inauguration Live: डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. उनके साथ जे डी वेंस ने उपराष्ट्रति पद की शपथ ले ली है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप 200 के करीब एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं.

ट्रंप के शपथग्रहण के लिए कई दिग्गज पहुंचे हैं. इसमें फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस और एलन मस्क शामिल हैं. डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण के लिए पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में कई पूर्व राष्ट्रपतियों का भी जमावड़ा देखने को मिला है. 

डोनाल्ड ट्रंप अब कुछ ही देर बाद सैंकेड़ों एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करेंगे. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप ने कार्यालय में अपने पहले दिन ‘करीब 100’ कार्यकारी आदेश जारी करने का संकल्प लिया है. इनमें से कई ऑर्डर बाइडेन प्रशासन द्वारा लागू किए गए आदेशों को पलटने या खत्म करने के लिए होंगे. इमिग्रेशन संबंधी कार्रवाई हो सकती है और राष्ट्रीय सीमाओं पर आव्रजन के कड़े कानून लागू हो सकता है. इसके साथ ही वीजा नियमों को भी कड़े बना सकते हैं.

ट्रंप ने देश में अवैध रूप से रह रहे सभी लोगों को निकालने के लिए अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन शुरू करने का वादा किया है. ट्रंप ड्रग कार्टेल की संस्थाओं को विदेशी आतंकवादी संगठनों के रूप में नामित करने के लिए भी कदम उठा सकते हैं. प्रवासी सुरक्षा प्रोटोकॉल नीति को बहाल करने का निर्देश दे सकते हैं. इसके अलावा सबका ध्यान ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर होगा क्योंकि उन्होंने कहा है कि वे मेक्सिको और कनाडा से आयातित सभी वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाएंगे.

ट्रंप चीन से आने वाले सामानों पर पहले से लगाए गए शुल्कों में 10% टैरिफ जोड़ना चाहते हैं. जीवाश्म ईंधन परियोजनाओं के लिए नियमों को लचीला बना सकते हैं.

 

 

23:48 PM (IST)  •  20 Jan 2025

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, "बधाई हो, राष्ट्रपति ट्रंप. मैं आपको, मेलानिया ट्रंप और अमेरिकी लोगों को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में आपके दूसरे शपथ ग्रहण पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. राष्ट्रपति के रूप में आपका पहला कार्यकाल हमारे दोनों देशों के बीच महान गठबंधन के इतिहास में अभूतपूर्व पलों से भरा था. आपने खतरनाक ईरान परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया, यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी, अमेरिकी दूतावास को यरुशलम में स्थानांतरित किया और गोलान हाइट्स पर इजरायल की संप्रभुता को मान्यता दी. मुझे विश्वास है कि हम ईरान के आतंकी धुरी को पूरी तरह से हरा देंगे और हमारे क्षेत्र के लिए शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे."

23:16 PM (IST)  •  20 Jan 2025

चीन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- वापस लेंगे पनाम नहर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अपने पहले ही भाषण में दो टुक सुना दिया. उन्होंने कहा, "हमने गलती कर दी कि हमने पनामा नहर पनामा देश के हाथ में सौंप दी है, क्योंकि इसे चीन ने कब्जा कर रखा है. इसे हम वापस लेंगे."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', हॉर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', हॉर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget