एक्सप्लोरर

क्या 90 दिन के लिए टैरिफ पर रोक लगा रहे हैं ट्रंप? वायरल दावे पर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

US Tariff News: अमेरिका की नई टैरिफ नीति ने दुनिया भर के शेयर मार्केट को बड़ा झटका दिया है. दुनिया भर के शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है.

US Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त टैरिफ नीति ने सोमवार (7 अप्रैल) को एक बार फिर दुनिया भर के शेयर मार्केट को हिला दिया. ट्रंप ने कहा कि विदेशी सरकारों को ये टैक्स हटवाने के लिए बहुत ज्यादा पैसा देना पड़ेगा. हालांकि शुरुआत में ऐसा संकेत मिला कि टैरिफ कुछ समय के लिए रोके जा सकते हैं, जिससे अमेरिकी शेयर मार्केट को थोड़ी राहत मिली, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने इसको लेकर भी बयान जारी कर दिया.

एशिया और यूरोप के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट आई और तेल की कीमतें भी नीचे चली गईं. निवेशकों को डर है कि ट्रंप जिस टैक्स को 'दवा' बता रहे हैं, वह असल में चीजों को महंगा कर सकता है, मांग को घटा सकता है और शायद पूरी दुनिया को आर्थिक मंदी की ओर ले जा सकता है. इसके अलावा पूरी दुनिया में ट्रेड वॉर भी शुरू हो सकती है. 

व्हाइट हाउस ने बताया फेक न्यूज

अमेरिकी शेयर मार्केट की शुरुआत में गिरावट देखने को मिली, लेकिन व्हाइट हाउस के सलाहकार केविन हैसेट के एक बयान के बाद थोड़ा सुधार हुआ. उन्होंने CNBC को बताया कि ट्रंप सभी देशों (चीन को छोड़कर) के लिए 90 दिनों तक टैरिफ रोकने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने इस बयान को 'फेक न्यूज़' कह दिया, जिससे शेयर मार्केट फिर से गिरने लगे.

EU ने दिया 'जीरो-फॉर-जीरो' टैरिफ का प्रस्ताव

यूरोपीय संघ (EU) अभी इस बात पर एकमत नहीं है कि अमेरिका के खिलाफ कितनी सख्ती दिखानी चाहिए. लेकिन उसने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और जरूरत पड़ी तो जवाब भी देगा. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया कि EU ने अमेरिका को एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें औद्योगिक सामानों पर दोनों तरफ से जीरो टैक्स (जीरो-फॉर-जीरो) लगाने की बात कही गई है.

'अभी और बुरा समय आना है'

गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि अगले 12 महीनों में अमेरिका में मंदी आने की संभावना अब 45% तक बढ़ गई है. जेपी मॉर्गन के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इन टैरिफ (टैक्स) की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 0.3% की गिरावट हो सकती है, जबकि पहले उन्होंने 1.3% की बढ़त का अंदाजा लगाया था.

कनेक्टिकट की डकोटा वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी के सीनियर पोर्टफोलियो मैनेजर रॉबर्ट पाव्लिक ने कहा, "लोगों को डर लग रहा है कि अभी सबसे बुरा समय आना बाकी है. वे बाजार में और गिरावट को लेकर चिंतित हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget