एक्सप्लोरर

2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने वाले हैं ट्रंप, इससे पहले दे दिया भारत को लेकर बड़ा बयान, पढ़िए

इस दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की थी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'बेहद बुद्धिमान व्यक्ति' और अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताने के साथ ही कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार शु्ल्क पर चल रही वार्ता के बहुत अच्छे नतीजे निकलकर आएंगे.

ट्रंप की यह टिप्पणी विदेश सचिव विक्रम मिस्री की अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से द्विपक्षीय व्यापार पर हुई चर्चा के दिन आई. इस चर्चा के दौरान संतुलित व्यापारिक संबंधों के लिए बाधाओं को कम करने का मुद्दा भी शामिल रहा.

प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं.' उनकी यह टिप्पणी दो अप्रैल से भारत समेत कई देशों पर जवाबी सीमा शु्ल्क लगाने की अमेरिकी घोषणा पर अमल होने के कुछ दिन पहले आई है.

ट्रंप ने कहा, 'भारत दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है. यह निष्ठुर है, यह निर्दयी है. वे बहुत बुद्धिमान हैं. वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे लगता है कि भारत और हमारे देश के बीच यह बहुत अच्छा काम करेगा.'

इसके साथ ही अमेरिकी रा्ष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री है.'

पीएम मोदी ने फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था

प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था और ट्रंप के साथ द्विपक्षीय चर्चा की थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की थी.

ट्रंप भारत पर बेहद ऊंचे सीमा शुल्क लगाने का आरोप पहले भी कई बार लगा चुके हैं. उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका भी जवाबी सीमा शुल्क लगाएगा.

इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिस्री और लैंडौ ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग और आवागमन एवं प्रवास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने 'निष्पक्ष और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार संबंध प्राप्त करने के लिए बाधाओं को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों' और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.

अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भी इस समय भारत दौरे पर हैं। वह प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की रूपरेखा एवं प्रावधानों को लेकर भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! भारत ने UN में आतंक के मसले पर लगाई लताड़, पानी-पानी हो जाएंगे शहबाज-मुनीर
पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! भारत ने UN में लगाई लताड़, पानी-पानी हो जाएंगे शहबाज-मुनीर
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', US के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?

वीडियोज

Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन
Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो पहले से ही...' 
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो पहले से ही...' 
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से कर दी ये अपील, जानिए क्या कहा?
भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से कर दी ये अपील, जानिए क्या कहा?
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या पांडे, अब सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट किया जा रहा'
भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या के सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट...'
Explained: इलेक्शन रिजल्ट के 24 दिन बाद पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने का तेल के दाम कहां पहुंच गए, अभी और कितना बढ़ना बाकी?
इलेक्शन रिजल्ट के 24 दिन बाद पेट्रोल-डीजल, गैस और खाने का तेल कितना महंगा हुआ, कब थमेगी बढ़ोतरी?
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
Embed widget