एक्सप्लोरर

Trump Tariffs on Brazil: 7 देशों के बाद अब ब्राजील से ट्रंप ले रहे बदला, लगा डाला 50 फीसदी टैरिफ

US 50% Tariffs on Brazil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के साथ बढ़ते तनाव के बीच 1 अगस्त से ब्राजील से आयातित सामान पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (9 जुलाई, 2025) को ब्राजील से आयात होने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ (शुल्क) लगाने का ऐलान किया है. यह नया टैक्स 1 अगस्त से लागू होगा. यह फैसला ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बीच हुई जुबानी जंग के बाद लिया गया है. लूला ने ट्रंप को अवांछित सम्राट कह दिया था, जिससे मामला गर्मा गया.

ट्रंप ने राष्ट्रपति लूला को एक चिट्ठी भी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि वे पूर्व ब्राजीलियाई राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं. ट्रंप ने बोलसोनारो के खिलाफ चल रही सुनवाई को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि यह नहीं होनी चाहिए.

ट्रंप ने अपने पत्र में लिखा, "मैं पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को जानता हूं, उनके साथ काम किया है और उनका बहुत सम्मान करता हूं, जैसा कि दुनिया के अधिकतर नेता करते हैं. ब्राजील ने जिस तरह बोलसोनारो के साथ व्यवहार किया है, वह एक अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी है. यह मुकदमा नहीं चलना चाहिए. यह एक 'विच हंट' है जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए."

ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

ट्रंप ने कहा, "ब्राजील की तरफ से अमेरिका की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और चुनावी प्रक्रियाओं पर जो हमले हो रहे हैं, खासकर ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाए गए गुप्त और अवैध सेंसरशिप आदेशों के जरिए, यह अस्वीकार्य है."

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, 1 अगस्त से अमेरिका में भेजे जा रहे किसी भी ब्राजीलियाई उत्पाद पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जो अन्य सेक्टोरल टैरिफ से अलग होगा. अगर कोई देश ब्राजील से सामान को घुमा-फिराकर अमेरिका लाने की कोशिश करता है तो उस पर भी यही टैरिफ लगेगा."

ट्रंप ने बताया- क्यों लिया ये फैसला

डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर में कहा, "हमने सालों तक ब्राजील के साथ अपने व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की है और अब इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमें उस लंबे समय से चले आ रहे एकतरफा और बेहद अनुचित व्यापार संबंध से दूर जाना होगा, जो ब्राजील की टैरिफ नीतियों, गैर-टैरिफ उपायों और व्यापारिक अड़चनों के कारण बना है. दुर्भाग्य से हमारा संबंध पारस्परिक नहीं रहा है."

ये भी पढ़ें-

सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं है गोल्डन वीजा! UAE के लाइफटाइम रेसिडेंसी की अफवाह को लेकर सरकार ने दी सफाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
घुटनों पर पाकिस्तान! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
घुटनों पर पाक! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget