एक्सप्लोरर

जुकरबर्ग का नाम लेकर ट्रंप ने खुद को बताया FB पर नंबर-1, लेकिन मोदी के हैं ज्यादा फॉलोअर्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है कि फेसबुक में वो नंबर वन हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंबर दो हैं.अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 24 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा को लेकर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. ट्रंप ने अपने ट्वीट में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कोट किया है. उन्होंने लिखा है कि हाल ही में जुकरबर्ग ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक में नवंर वन हैं. जबकि दूसरे स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. हालांकि ट्रंप के इस दावे पर आंकड़े कुछ और ही कहते हैं. रिपोर्ट में मोदी के फॉलोवर्स की संख्या ट्रंप से अधिक बताई गई है. ट्रंप ने कहा कि भारत यात्रा को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और उसका इंतजार कर रहे हैं.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट किया कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी की भारत यात्रा को लेकर अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी मेहमानों का यादगार स्वागत किया जाएगा. साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे.

फेसबुक पर ट्रंप से आगे हैं मोदी

एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पर पीएम मोदी के कुल फॉलोवर्स की संख्या 44, 380,858 हैं, वहीं ट्रंप के कुल फॉलोवर्स की संख्या 27, 543,545 हैं. हालांकि ट्विटर पर भी ट्रंप, मोदी से आगे हैं. ट्विटर पर ट्रंप के कुल फॉलोवर्स 72.5 मिलियन हैं. जबकि मोदी के कुल फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन से अधिक हैं.

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 24 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. यात्रा की जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्‍टेफनी ग्रिशम ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया दो दिवसीय भारत यात्रा पर जा रहे हैं. वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस यात्रा की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: 

Corona Virus: चीन के मैराथन धावक की आनोखी पहल, फिट रहने के लिए घर पर ही लगाई 50 KM दौड़

बिहार: पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना तो भड़क गए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, बोले- 'इसे सस्पेंड कीजिए'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget