एक्सप्लोरर

आसमान में था डोनाल्ड ट्रंप का प्लेन, तभी अचानक नजदीक आया यात्री विमान; जानें फिर क्या हुआ?

Donald Trump's UK visit: स्पिरिट एयरलाइंस का एक विमान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रही एयर फोर्स वन के बहुत पास चला गया. दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर थे और कोई खतरा नहीं हुआ.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिटेन में दूसरे राजकीय दौरे के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई. जब एयर फोर्स वन (Air Force One) लंदन की ओर जा रहा था, उसी समय एक स्पिरिट एयरलाइंस की पैसेंजर फ्लाइट उनके बहुत करीब से गुजरती दिखाई दी. दोनों विमानों का यह आमना-सामना न्यूयॉर्क के ऊपर हुआ. हालांकि, दोनों के बीच हमेशा मीलों की दूरी बनी रही और कोई खतरा नहीं हुआ, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्पिरिट एयरलाइंस के पायलट्स को रास्ता बदलने की हिदायत दी.

पायलट्स को तुरंत रास्ता बदलने का आदेश
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पिरिट फ्लाइट-1300 फोर्ट लॉडरडेल से बॉस्टन जा रही थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलट्स से कई बार कहा, 'स्पिरिट-1300, तुरंत 20 डिग्री दाहिने मुड़ें.' कंट्रोलर ने मजाक में यह भी कहा, 'आईपैड छोड़ो और प्लेन पर ध्यान दो.' विमान के रूट बदलने से अनहोनी टल गई.

विमान की दूरी और सुरक्षा का मामला
फ्लाइट रडार के आंकड़ों से पता चला है कि एयर फोर्स वन और स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइट-1300 एक दूसरे से लगभग 11 मील (लगभग 18 किलोमीटर) की दूरी पर मिले थे. यह घटना तब हुई जब ट्रंप लंदन पहुंचे थे. इस दौरान लंदन में ‘स्टॉप द ट्रंप कोएलिशन’ नामक विरोध प्रदर्शन भी चल रहा था. इसे काबू में रखने के लिए लगभग 1600 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

ट्रंप और मेलानिया का ब्रिटेन में स्वागत
डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप रात को ब्रिटेन पहुंचे. उनका स्वागत प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने किया. इसके बाद उन्हें विंडसर कैसल ले जाया गया, जहां किंग चार्ल्स ने राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया. किंग चार्ल्स राष्ट्रपति ट्रंप के लिए मुख्य भाषण भी देंगे. मेलानिया ट्रंप को एक खास गुड़िया घर भी दिखाया जाएगा, जिसे एक सौ साल पहले क्वीन कैमिला ने बनवाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
'बर्दाश्त नहीं', रूसी तेल खरीदारों पर 100% टैरिफ की धमकी पर भड़का क्रेमलिन
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
नेपाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget