एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा दावा, अमेरिकी राष्ट्रपति के किस बयान से मचा हड़कंप

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेड ने भी स्पष्ट किया है कि ग्रीनलैंड 'बिकाऊ' नहीं है. हालांकि वह ग्रीनलैंड की डेनमार्क से आजादी के समर्थक हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क के नियंत्रण वाले स्वायत्त क्षेत्र 'ग्रीनलैंड' को हासिल करने के लिए अपनी विवादित ख्वाहिश फिर से दोहराई है. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, "मुझे लगता है कि हम इसे हासिल करने जा रहे हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि आर्कटिक द्वीप के 57,000 निवासी अमेरिका में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूएस प्रेसिडेंट ने कहा, "मुझे विश्वास है कि ग्रीनलैंड, हमें मिल जाएगा, यह वास्तव में दुनिया की स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा है. इसका संयुक्त राज्य अमेरिका से कोई लेना-देना नहीं है, सिवाय इसके कि हम ही स्वतंत्रता प्रदान कर सकते हैं."

ट्रंप की टिप्पणी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ एक फोन कॉल बातचीत के बाद आई.

बातचीत के दौरान, ट्रंप ने कथित तौर पर डेनमार्क के निर्यात पर संभावित टैरिफ सहित आर्थिक धमकिया दीं ताकि ग्रीनलैंड का नियंत्रण छोड़ने के लिए दबाव डाला जा सके.

रिपोर्ट के मुताबिक पांच यूरोपीय अधिकारियों ने इस कॉल को 'आक्रामक' और 'संभावित रूप से बहुत खतरनाक' बताया. हालांकि, डेनमार्क ने ट्रंप के इस विचार को मजबूती से खारिज कर दिया. डेनमार्क के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि वह, 'अज्ञात स्रोतों द्वारा दी गई बातचीत की व्याख्या को मान्यता नहीं देता है.'

इस महीने की शुरुआत में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने डेनिश टीवी से कहा कि 'ग्रीनलैंड, ग्रीनलैंड के लोगों का है' और केवल स्थानीय आबादी ही इसके भविष्य का निर्धारण कर सकती है. उन्होंने कहा कि 'ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है', लेकिन इस बात पर जोर दिया कि डेनमार्क को नाटो सहयोगी अमेरिका के साथ घनिष्ठ सहयोग की जरुरत है.

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेड ने भी स्पष्ट किया है कि ग्रीनलैंड 'बिकाऊ' नहीं है. हालांकि वह ग्रीनलैंड की डेनमार्क से आजादी के समर्थक हैं.

ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका से यूरोप तक के सबसे छोटे मार्ग पर स्थित है. यह एक बड़े अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र का घर है. इसमें दुर्लभ खनिजों के कुछ सबसे बड़े भंडार हैं, जो बैटरी और उच्च तकनीक वाले उपकरणों के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं.

ट्रंप ने पहले कह चुके हैं कि यह द्वीप चीनी और रूसी जहाजों पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं जो आजकर हर जगह नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget