एक्सप्लोरर

Trump Speech in US Congress: ट्रंप ने 2 बार लिया भारत का नाम, बताया अमेरिका कब से लगाएगा रेसिप्रोकल टैरिफ

ट्रंप ने बाइडेन को देश का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया. उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन में आर्थिक व्यवस्था खराब हुई और अमेरिका में घुसपैठ को बढ़ावा मिला. हमने अप्रवासियों की समस्या को कंट्रोल किया.

Donald Trump Tarrif on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम भी उस पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे. इस दौरान ट्रंप ने भारत का दो बार नाम लिया. उन्होंने कहा कि हम भारत, चीन, मेक्सिको और कनाडा समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम जितना टैरिफ लगाते हैं, बहुत सारे देश उससे ज्यादा हम पर टैरिफ लगाते हैं. भारत हम पर 100 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ लगाता है. चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है, जबकि हम उसे काफी सैन्य सहायता देते हैं, लेकिन 2 अप्रैल से हमारी सरकार जो देश जितना टैरिफ लगाएगा, उस पर उतना ही टैरिफ हम लगाएंगे.

इस दौरान ट्रंप ने मजेदार कमेंट भी किया. उन्होंने कहा कि मैं इसे एक अप्रैल से शुरू करना चाहता था, लेकिन दुनिया ये न समझे कि मैं अप्रैल फूल डे मना रहा हूं. इसलिए मैं 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहा हूं. 

US पर टैरिफ लगाने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप की सख्ती

डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही अमेरिका के खिलाफ टैरिफ लगाने वाले देशों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते रहे हैं. उन्होंने पहले भी कई बार भारत, चीन और कनाडा का नाम लेकर कहा है कि हम भी उन देशों पर टैरिफ लगाएंगे, जिन्होंने अमेरिका पर टैरिफ लगाया है.

ट्रंप ने बाइडेन को बताया सबसे खराब राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को मुझ पर भरोसा है और अब अमेरिका को कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने बाइडेन को देश का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया. ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन में आर्थिक व्यवस्था खराब हुई और अमेरिका में घुसपैठ को बढ़ावा मिला. हमने अप्रवासियों की समस्या को कंट्रोल किया.

जो 4 साल में नहीं हुआ, वो 43 दिन में किया: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि हमने 43 दिनों में वो किया, जो पिछले चार साल में नहीं हुआ. हमने USAID को खत्म किया. अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे- पुरुष और महिला. हमने थर्ड जेंडर को अमेरिका से खत्म कर दिया है.

ट्रंप ने की एलन मस्क की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति एलन मस्क की तारीफ भी की. मस्क चैंबर में बैठे हुए थे, सांसदों ने उनके लिए तालियां बजाईं. डेमोक्रेट्स पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा, 'यहां तक ​​कि ये लोग भी उनकी सराहना करते हैं, बस स्वीकार नहीं करना चाहते.' इस कमेंट के बाद रिपब्लिकन सांसद हंसने लगे.

यह भी पढ़ें- भारत को ट्रंप ने दिया झटका! 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ, पढ़ें 10 बड़ी बातें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget