एक्सप्लोरर

ट्रंप ने मैप शेयर कर कनाडा को बताया अमेरिका का हिस्सा, भड़क उठे कनाडाई नेता, कहा- यह स्वीकार नहीं

Trump On Justin Trudeau: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो मैप शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका के हिस्से के रूप में दर्शाया है.

Trump On Justin Trudeau Resign: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से पहले ही अपने कामों की योजना बनानी शुरू कर दी है. उनके एजेंडे में एक प्रमुख काम कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना है. इसको लेकर वो कई बार जिक्र कर चुके हैं. अब उन्होंने मैप जारी किया है, जिसपर कनाडाई नेताओं और जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दो मैप शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका के हिस्से के रूप में दर्शाया है. इन मैप्स से उन्होंने अपने इरादों को स्पष्ट किया है कि वे कनाडा को अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं. हालांकि, ट्रंप की इस हरकत पर कनाडाई नेता भड़क गए हैं.

जस्टिन ट्रूडो की प्रतिक्रिया
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. ट्रूडो ने साफ शब्दों में कहा कि कनाडा के अमेरिका का हिस्सा बनने की कोई संभावना नहीं है. उनका कहना है कि कनाडा एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और वह ऐसे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा.

कनाडा के नेताओं की प्रतिक्रिया
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी ट्रंप के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि ट्रंप की टिप्पणियों से पता चलता है कि उन्हें कनाडा की ताकत और स्वतंत्रता की पूरी समझ नहीं है. जोली ने यह भी कहा कि कनाडा कभी भी धमकियों के आगे नहीं झुकेगा.

विपक्ष के नेता पियर पॉलिवेयर का बयान
कनाडा में विपक्ष के नेता पियर पॉलिवेयर ने भी ट्रंप के प्रस्ताव की निंदा की है. उन्होंने कहा कि कनाडा एक महान और स्वतंत्र देश है और अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त है, लेकिन यह उसकी संप्रभुता के खिलाफ है. ट्रंप ने जो विवाद खड़ा किया है वो न केवल कनाडा और अमेरिका के बीच के रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अमेरिका की छवि को प्रभावित कर सकता है. कनाडा अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा.

ट्रंप ने कनाडा को दी चेतावनी
ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सोमवार को ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाता है तो कोई टैक्स नहीं लगेगा. टैक्स कर बहुत कम हो जाएंगे और वे रूसी और चीनी जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं. साथ मिलकर, यह कितना महान देश बनेगा.’’

कनाडा की ओर से ट्रंप के प्रस्ताव पर कोई तवज्जो नहीं दी गई है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कनाडा अमेरिका के साथ अपनी दक्षिणी सीमा से मादक पदार्थ तस्करी और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को नहीं रोकता है तो कनाडाई आयात पर 25 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, कहा- 'मेरे प्रेसिडेंट बनने से पहले ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan On Pakistan: 'टैंकों से गोले दागे, 40 मस्जिदें कर दीं तबाह', बलूच नेता मीर यार बलूच ने खोल दिया PAK सेना का डार्क सीक्रेट
'टैंकों से गोले दागे, 40 मस्जिदें कर दीं तबाह', बलूच नेता मीर यार बलूच ने खोल दिया PAK सेना का डार्क सीक्रेट
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं जो...', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी

वीडियोज

Noida Software Engineer Death:सिस्टम की लापरवाही ने लेली इंजीनियर की जान | ABP News
Noida Software Engineer Death:बचाई जा सकती थी Yuvraj की जान, सिस्टरम की लापरवाही से हो गया बड़ा हादसा
Breaking News: Aparna Yadav से जल्द तलाक लेंगे Prateek Yadav | UP News | ABP News
Kota News: चलती ट्रेन में दिखा सांप, यात्रियों में मच गया हड़कंप | Dayodaya Express | ABP NEWS
Congress पार्टी पर Shivraj Singh Chouhan ने किया तीखा प्रहार | BJP | AI | Letter | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Balochistan On Pakistan: 'टैंकों से गोले दागे, 40 मस्जिदें कर दीं तबाह', बलूच नेता मीर यार बलूच ने खोल दिया PAK सेना का डार्क सीक्रेट
'टैंकों से गोले दागे, 40 मस्जिदें कर दीं तबाह', बलूच नेता मीर यार बलूच ने खोल दिया PAK सेना का डार्क सीक्रेट
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं जो...', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
तलाक के प्रोसेस में पत्नी पर नहीं लगा सकते ये आरोप, वरना हो सकती है जेल
तलाक के प्रोसेस में पत्नी पर नहीं लगा सकते ये आरोप, वरना हो सकती है जेल
Solar Eclipse Health Effects:सूर्य ग्रहण देखने से आंखें ही नहीं, ये अंग भी हो जाते हैं खराब, ऐसे समझें खतरा
सूर्य ग्रहण देखने से आंखें ही नहीं, ये अंग भी हो जाते हैं खराब, ऐसे समझें खतरा
NEET UG 2026 Exam Guide: NEET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें, पूरा प्रोसेस यहां जानें
NEET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें, पूरा प्रोसेस यहां जानें
Embed widget