एक्सप्लोरर

Denmark Quran Burning: कुरान जलाने की घटनाओं ने बढ़ाया खतरा! जोखिम से ऐसे निपटेगा डेनमार्क

Denmark To Tighten Border Security: स्वीडन और डेनमार्क में पवित्र कुरान जलाए जाने के बाद मुस्लिम देश भड़के हुए हैं. ऐसे में दोनों देशों ने अपनी सीमा सुरक्षा पर निगरानी बढ़ा दी है.

Quran Burning News: स्वीडन और डेनमार्क में हुए पवित्र कुरान के अपमान के बाद से मुस्लिम देश भड़के हुए हैं. इस बात से दोनों देश अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में अब डेनमार्क ने अपनी सीमा पर सुरक्षा मुस्तैद करने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी डेनमार्क के न्याय मंत्रालय ने गुरुवार (3 अगस्त) देर रात दी.

डेनमार्क के न्याय मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में कुरान जलाने के बाद सुरक्षा स्थिति प्रभावित हुई है, जिसके बाद डेनमार्क पुलिस सीमा पर नियंत्रण सख्त कर रही है. बता दें कि इसी हफ्ते स्वीडन सरकार की तरफ से कुछ ऐसा ही फैसला लिया गया है. दोनों देशों में हाल ही में कुरान जलाने की कई घटनाएं हुई हैं, जिस पर मुस्लिम देशों ने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की. 

मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया फैसला 

डेनिश मंत्रालय ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए देश के सुरक्षा अधिकारियों ने फैसला लिया है कि सीमा पर सख्ती बढ़ाने की जरूरत है. इस बात पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी कि डेनमार्क में कौन प्रवेश कर रहा है और उसका मकसद क्या है. मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल 10 अगस्त तक सख्त सीमा नियंत्रण लागू रहेगा.

न्याय मंत्री पीटर हम्मेलगार्ड ने अपने बयान में कहा कि हाल ही में कुरान जलाने की घटना ने वर्तमान सुरक्षा स्थिति को प्रभावित किया है. ऐसे में यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने स्वीडन और डेनमार्क का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों सरकारें नए कानूनों पर विचार कर रहीं हैं, जो कुरान जलाए जाने की घटना को भविष्य में रोक सके.

स्वीडिश प्रधानमंत्री ने भी मानी खतरनाक स्थिति 

बता दें कि इससे पहले स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि वीकेंड के दौरान उन्होंने अपने डेनिश समकक्ष से इस मुद्दे पर गहरी बातचीत की. दोनों देशों का ऐसा मानना है कि स्थिति खतरनाक है और इसे रोकने के लिए मजबूत उपाय करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: US Navy soldiers: चीन को भेज रहे थे अमेरिका के सीक्रेट, जासूसी के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Explained: US-ईरान जंग के बाद 5वीं बार तेहरान क्यों गए आसिम मुनीर और क्या खाली हाथ लौटे?
US-ईरान जंग के बाद 5वीं बार तेहरान क्यों गए आसिम मुनीर, क्या खाली हाथ लौटे?
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?
'अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध कभी भी भारत की...' जानें क्या बोले मार्को रुबियो?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget