एक्सप्लोरर

USA News: 2 सांसदों पर घर में घुसकर फायरिंग, पुलिस की वर्दी में आया हमलावर, कार से मिली 'हिट लिस्ट', जानें अब तक क्या आया सामने?

Melissa Hortman Murder: मिनेसोटा में दो डेमोक्रेटिक सांसदों पर उनके घरों में घुसकर जानलेवा हमला हुआ. पहली घटना में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Melissa Hortman Murder: अमेरिका के मिनेसोटा में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना ब्रुकलिन पार्क इलाके में उनके घर पर हुई. पुलिस जब शनिवार (14 जून) दोपहर करीब 1 बजे जांच के लिए पहुंची, तो वहां से पुलिस की वर्दी में एक संदिग्ध व्यक्ति को बाहर निकलते देखा गया.

सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी पर हमला

दूसरी घटना चैम्पलिन इलाके में हुई, जहां डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट पर गोलीबारी की गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं. यह हमला शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ.

संदिग्ध की कार से मिली सांसदों की हिट लिस्ट

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की कार से एक लिस्ट बरामद हुई है, जिसमें मेलिसा और हॉफमैन समेत कई अन्य सांसदों के नाम दर्ज हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह हमलावर एक सुनियोजित योजना के तहत नेताओं को निशाना बना रहा है. लिस्ट में जिन नेताओं के नाम हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

रूममेट को भेजा था मैसेज 

मिनेसोटा शूटिंग के संदिग्ध ने सुबह 6 बजे अपने रूममेट को मैसेज भेजा था.  इस मैसेज में उसने लिखा था, "मैंने कुछ गलत फैसले लिए हैं. मैं नहीं चाहता कि तुम इसमें फंसो, लेकिन हो सकता है मैं जल्दी मर जाऊं."

संदिग्ध हुआ फरार

संदिग्ध पुलिस अधिकारी जैसी वर्दी पहने हुए था और उसके पास एक टेजर, बैज और जैकेट भी थी. वह जिस कार से आया था, वह भी पुलिस की स्क्वॉड SUV जैसी दिख रही थी. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन हमलावर अब तक फरार है.

लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

ब्रुकलिन पार्क और चैम्पलिन में लोगों को घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अकेला व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दरवाजा खटखटाए, तो तुरंत 911 पर कॉल करें और दरवाजा न खोलें. दो पुलिस अधिकारी साथ हों तभी दरवाजा खोलने की सलाह दी गई है.

गवर्नर और ट्रंप ने जताई चिंता

मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने इस घटना को राजनीति से प्रेरित हमला बताया और कहा कि "मेलिसा एक शानदार जनसेवक थीं, उनकी कोई जगह नहीं ले सकता." वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले को "भयानक गोलीबारी" करार दिया और कहा कि यह राज्य के सांसदों के खिलाफ लक्षित हमला प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और एफबीआई इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget