एक्सप्लोरर

99 यात्रियों वाले प्लेन के केबिन में अचानक भर गया धुआं, मचा हड़कंप, अटलांटा में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Delta Flight : प्लेन अटलांटा से 99 यात्रियों और प्लेन के क्रू मेंबर्स के साथ साउथ कैरोलिना के लिए रवाना हुई थी, लेकिन केबिन में धुआं भरने के कारण पायलट ने प्लेन को वापस अटलांटा की तरफ वापस मोड़ दिया.

Delta Flight Emergency Landing : न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल्टा एयरलाइंस का एक फ्लाइट को सोमवार (24 फरवरी) की सुबह अटलांटा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दरअसल, इस विमान के उड़ान भरने के बाद इसके केबिन में धुआं भर गया, जिसके कारण प्लेन को वापस अटलांटा लौटना पड़ा और रनवे पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन निर्माता कंपनी बोइंग 717 का प्लेन को डेल्टा एयरलाइंस 876 के तौर पर ऑपरेट किया जाता है. यह प्लेन अटलांटा से 99 यात्रियों और प्लेन के क्रू मेंबर्स के साथ साउथ कैरोलिना के लिए रवाना हुई थी, लेकिन प्लेन के उड़ान भरने के बाद केबिन में धुआं भरने के कारण सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पायलट ने प्लेन को वापस हर्ट्सफील्ड-जैक्शन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ वापस मोड़ दिया.

प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए निकाला गया. हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

लोगों ने बताया, कैसा था प्लेन का अंदर का माहौल

11अलाइव न्यूज की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक यात्री ने कहा, “हमें प्लेन से इमरजेंसी लैंडिंग के बाद निकाला जा रहा है. मैंने प्लेन के अंदर पूरे समय रिकॉडिंग की है. मैंने इवैकुएशन, धुआं और सब कुछ रिकॉर्ड किया.” लैंडिंग से पहले प्लेन के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में यात्रियों के केबिन में भरे धुएं के बीच अपनी नाक को ढकते देखा गया.

वहीं, एक अन्य यात्री ने सीएनएन से कहा, “अटलांटा के उड़ान के 5 से 10 मिनट के बाद प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था. इसके बाद कुछ यात्रियों ने इसे लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. इस दौरान लोग धुआं-धुआं चिल्लाने लगे.” एक यात्री ने कहा, “हमलोग करीब 20 मिनट तक हवा में ही रहे, क्योंकि हमारे प्लेन के लैंडिंग में कुछ समय लग रहा था.”

घटना के बारे में कंपनी की ओर से क्या कहा गया?

डेल्टा के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “विमान के क्रू ने उड़ान भरने के बाद केबिन में धुआं देखा तो उन्होंने विमान को अटलांटा वापस लाने के लिए सभी नियमों का पालन किया. हमारे लिए सभी यात्रियों की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है और हम यात्रियों से इस घटना के लिए माफी मांगते हैं.”

यह भी पढ़ेंः मुट्ठी भींची, पोडियम पर कूदे, छाती भी पीटी...शहबाज शरीफ ने भारत का नाम लेकर पागलपन की सारी हदें कर दीं पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget