एक्सप्लोरर

मुट्ठी भींची, पोडियम पर कूदे, छाती भी पीटी...शहबाज शरीफ ने भारत का नाम लेकर पागलपन की सारी हदें कर दीं पार

Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ ने एक रैली में कहा था कि अगर हमने भारत को नहीं हरा दिया तो मेरा नाम बदल देना. उनके इस भाषण के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

Pakistan PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसके बाद उन्हें अपना नाम बदलना पड़ सकता है. रैलियों में अकसर अपने भाषणों में उत्साहित रहने वाले शहबाज ने हाल ही में डेरा गाजी खान में कहा कि अगर पाकिस्तान ने अर्थव्यवस्था और विकास के मामले में भारत को पीछे नहीं छोड़ा तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं. इस बयान के बाद पाकिस्तानी पीएम को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. 

पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान की रैली में शहबाज शरीफ काफी उत्साहित हो गए थे. भारत के नाम पर पाकिस्तान की आवाम के मन में नफरत पैदा करने वाले शहबाज शरीफ को मुट्ठी भींचकर बाहें लहराते हुए, कभी पोडियम पर कूदते हुए तो कभी छाती पीटते हुए देखा गया.   

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. शरीफ ने कहा, 'हम पाकिस्तान में स्थिति में सुधार लाने के लिए दिन-रात काम करेंगे. कुदरत ने हमेशा पाकिस्तान को आशीर्वाद दिया है.' इसके तुरंत बाद शहबाज अचानक उत्साहित हो गए और होश खोते हुए जोश में कहा, 'अगर हमारे प्रयासों से पाकिस्तान विकास और प्रगति के मामले में भारत को पीछे नहीं छोड़ता है तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं होगा.'

 

पाक PM ने खुद को बताया नवाज शरीफ का फॉलोवर 

उन्होंने अपने बड़े भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जीवन की कसम खाते हुए कहा, 'मैं नवाज शरीफ का प्रशंसक हूं, उनका अनुयायी हूं. आज मैं उनके धन्य जीवन की कसम खाता हूं कि जब तक मेरे पास ऐसा करने की ऊर्जा और इच्छाशक्ति है, तब तक हम सभी पाकिस्तान को महानता तक ले जाने और भारत को हराने के लिए मिलकर काम करेंगे.'

कर्ज की मार झेल रहा है पाकिस्तान

शहबाज शरीफ की यह यात्रा आर्थिक और सामाजिक चिंताओं को दूर करने की उनकी सरकार की मंशा के बारे में जनता को आश्वस्त करने की थी. अपनी डेरा गाजी खान की यात्रा के दौरान पीएम शरीफ ने कुछ आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की घोषणा भी की. पाकिस्तान पिछले कई सालों से गंभीर वित्तीय और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, जिसके कारण कर्ज चुकाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए शहबाज शरीफ

जब पाकिस्तानी पीएम के इस भाषण को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो यूजर्स ने शहबाज शरीफ को ट्रोल कर दिया. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे कर दिए, लेकिन उनके पास कोई आंकड़े नहीं हैं भारत उनसे कितना आगे निकल चुका है. इतना ही नहीं पाकिस्तानी यूजर्स ने तो अपने प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया.

 

शहबाज ने भारत से की थी बातचीत शुरू करने की अपील
 
शहबाज शरीफ जब जनता से भारत को पीछे छोड़ने का वादा कर रहे हैं, इससे करीब 15 दिन पहले ही उनकी सरकार ने नई दिल्ली से फिर से बात शुरू करने का आह्वान किया था. हालांकि भारत ने उनके प्रस्ताव को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि जब तक पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद खत्म नहीं होगा, भारत उससे बातचीत नहीं करेगा. भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget