एक्सप्लोरर

दिल्ली से दोहा जा रहे कतर एयरवेज के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता सैफुर रहमान ने पुष्टि की कि कतर एयरवेज की उड़ान क्यूआर-579 को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया.

दिल्ली से दोहा जा रहे ‘कतर एयरवेज’ के एक विमान को सोमवार तड़के ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची में आपात स्थिति में उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता सैफुर रहमान ने पुष्टि की कि कतर एयरवेज की उड़ान क्यूआर-579 को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया.

कुछ ही घंटों में, सभी 283 यात्रियों को एयरलाइन द्वारा भेजे गए वैकल्पिक विमान से दोहा के लिए रवाना कर दिया गया. रहमान ने कहा कि कतर एयरवेज क्यूआर579 की दोहा जाने वाली उड़ान ने नई दिल्ली से 3.20 बजे (भारतीय समयानुसार) उड़ान भरी थी और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कराची में उसे आपात स्थिति में उतारा गया.

रहमान ने कहा, ‘‘विमान के कार्गो होल्ड में धुएं का पता चलने के बाद कैप्टन ने आपात स्थिति की घोषणा की.’’ उन्होंने कहा कि विमान के चालक दल के सदस्य और यात्री उतर गए और उन्हें जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गईं और एक अन्य उड़ान से उन्हें रवाना किया गया.

उन्होंने बताया कि पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का अनुरोध किया और नियंत्रण टावर और सीएए कर्मियों ने समस्या की प्रकृति को देखते हुए तुरंत जवाब दिया.” इससे पहले विमान कम्पनी ने एक बयान में बताया था कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है और सभी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए विमान से उतार दिया गया है.

कम्पनी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और यात्रियों को दोहा तक पहुंचाने के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है. विमान कम्पनी ने कहा, ‘‘ हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं, आगे की यात्रा के लिए उनकी सहायता की जाएगी.’’

‘कतर एयरवेज’ ने कहा, ‘‘ 21 मार्च को दिल्ली से दोहा जा रहे विमान संख्या क्यूआर579 के कार्गो होल्ड में से धुआं निकलने के संकेत के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और उसे कराची में सुरक्षित उतार लिया गया.’’ सीएए के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का संचालन अब सामान्य हैं. जिस विमान में तकनीकी समस्या आई थी, उसका अब हवाई अड्डे पर निरीक्षण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- China Plane Crash: कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा विमान दक्षिणी चीन में क्रैश, 132 यात्री थे सवार

China Plane Crash: कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा विमान दक्षिणी चीन में क्रैश, 132 यात्री थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget