एक्सप्लोरर

फिलीपीन में सेना के विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 52 हुई

इस विमान में सवार सैनिकों को ‘अबु सैय्याफ’ संगठन के आतंकवादियों से लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. ये सैनिक दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर में विमान में सवार हुए थे और सुलु जा रहे थे.

मनीला. फिलीपीन में सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच और शव मिलने और दो घायलों की मौत हो जाने के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 52 हो गयी है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह देश की वायु सेना के इतिहास में सबसे भीषण हादसा है. उन्होंने बताया कि लॉकहीड सी-130 विमान पर 96 सैन्यकर्मी सवार थे. सुलु प्रांत के जोलो हवाई अड्डे पर रविवार को उतरते समय रनवे के बाहर नारियल के खेत में यह विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से पहले कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया.

सेना ने बताया कि उसके जवानों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने 49 घायल सैन्यकर्मियों को बचा लिया, जिनमें कुछ कर्मी विमान में विस्फोट होने और आग लगने से पहले बाहर कूद गये थे. हालांकि, उनमें से दो की मौत हो गई. हादसे के समय जमीन पर गिरते समय विमान की चपेट में सात लोग आए जिनमें से तीन की मौत हो गई. हादसे का शिकार हुआ लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपीन को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो विमानों में से एक था.

इस विमान में सवार सैनिकों को ‘अबु सैय्याफ’ संगठन के आतंकवादियों से लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. ये सैनिक दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर में विमान में सवार हुए थे और सुलु जा रहे थे. विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसका कारण पता नहीं चल पाया है और इसके ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश की जा रही है.

क्षेत्रीय सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कोलेटो विनलुआन ने बताया कि इस बात की संभावना नहीं है कि विमान पर शत्रुओं ने हमला किया हो. सैन्य प्रमुख जनरल किरीलिटो सोबेजाना ने रविवार को बताया कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया. वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जोलो रनवे देश के अन्य रनवे की तुलना में छोटा है और यदि वहां एक निश्चित स्थान पर विमान नहीं उतर पाता है तो पायलट के लिए उसे नियंत्रित करना कठिन हो जाता है.

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने 2018 में सुलु में सेना की मौजूदगी का विस्तार किया और अबु सैय्याफ आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की थी. अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सैय्याफ को काली सूची में डाल दिया है. फिलीपीन की वायु सेना के इतिहास में इससे पहले सबसे भीषण दुर्घटना 1971 में हुई थी जब एक विमान धान के खेत में हादसे का शिकार हो गया था. उस घटना में 40 सैन्यकर्मियों की मौत हो गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड

Embed widget