एक्सप्लोरर

'ऋषि सुनक मजबूत और काबिल पीएम', विदेश मंत्री बनने पर डेविड कैमरन ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की तारीफ

David Cameron: विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद डेविड कैमरन ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा करने वाली मजबूत टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं.

David Cameron On Rishi Sunak: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है. इसके साथ ही 2010 से 2016 तक देश के प्रधानमंत्री रहे कैमरन की एक बार फिर से ब्रिटिश सरकार में वापसी हो गई है. वह जेम्स क्लेवरली की जगह लेंगे. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार (13 नंवबर) को गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह जेम्स क्लेवरली को गृह मंत्रालय सौंप दिया. क्लेवरली विदेश मंत्री थे. 

विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद डेविड कैमरन ने पीएम सुनक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "मैं कुछ व्यक्तिगत निर्णयों से असहमत हो सकता हूं, लेकिन यह स्पष्ट है कि ऋषि सुनक एक मजबूत और काबिल प्रधानमंत्री हैं. वह कठिन समय में शानदार नेतृत्व कर रहे हैं. मैं उन्हें देश के लिए जरूरी सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने में मदद करना चाहता हूं. मैं यूनाइटेड किंगडम की सेवा करने वाली सबसे मजबूत टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं."

'हम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं'
डेविड कैमरन ने आगे कहा, "हम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. इनमें यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में संकट शामिल है. इस चुनौती भरे वक्त में देश के हित में अपने सहयोगियों के साथ खड़ा होना, अपनी पार्टनरशिप को मजबूत बनाना और अपनी आवाज को बुलंद करने का शानदार मौका है.

चुनौतियों से निपटने में काम आएगा अनुभव
उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, मैं पिछले सात साल राजनीति से अलग हूं, लेकिन मुझे आशा है कि ग्यारह साल तक कंजर्वेटिव नेता और छह साल तक प्रधानमंत्री के रूप में मेरा अनुभव इन चुनौतियों से निपटने में मेरी मदद करेगा."

'घरेलू सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा जरूरी'
डेविड कैमरन ने कहा, ''हमारे लोग पूरी दुनिया में रहते हैं और हमारे कारोबारी दुनिया के हर कोने में व्यापार करते हैं. इसलिए वैश्विक मंच पर स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद के लिए काम करना बेहद जरूरी है और यह हमारे राष्ट्रीय हित में भी है. घरेलू सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा हमारी महत्वपूर्ण है.''

उन्होंने कहा, "मैं जनसेवा में विश्वास रखता हूं. इसी चीज ने मुझे 1980 के दशक में राजनीति में शामिल होने, 1990 के दशक में सरकार में काम करने, 2000 के दशक में संसद सदस्य बनने और खुद को पार्टी नेता और प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया."

यह भी पढ़ें- Nepal Ban TikTok: भारत के बाद अब नेपाल ने भी लगाया टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध, भड़क सकता है चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget