एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने मार गिराए भारत के राफेल फाइटर जेट? सवाल पर क्या बोले डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर

भारत पहले ही इनकार कर चुका है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके किसी भी लड़ाकू विमान को नष्ट किया गया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि उन्होंने 3 राफेल सहित 5 भारतीय विमानों को मार गिराया.

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 राफेल जेट मार गिराने के पाकिस्तान के दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत करार देते हुए खारिज किया है. फ्रांसीसी पत्रिका चैलेंजेस को दिए गए इंटरव्यू में ट्रैपियर ने कहा कि पाकिस्तान तीन राफेल विमानों को मार गिराने का जो दावा कर रहा है, वह बिल्कुल भी सच नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट को भारतीय वायुसेना से ऐसा कोई भी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है, जिसमें इस तरह के किसी नुकसान की बात कही गई हो. 

डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन ने राफेल का बताया बेजोड़
ट्रैपियर ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि पाकिस्तान तीन राफेल विमानों को नष्ट करने के बारे में जो कह रहा है, वह गलत है. उन्होंने कहा कि जब इस मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी तो इसकी सच्चाई कई लोगों को चौंका सकती है. पेरिस एयर शो से ठीक पहले दिए गए इंटरव्यू में ट्रैपियर ने राफेल को एक बेहतरीन मल्टीरोल फाइटर जेट बताया. उन्होंने कहा कि अगर आपको हवा से हवा में युद्ध, टोही, ज़मीनी हमले और विमानवाहक पोत की तैनाती में सक्षम एक भी विमान चाहिए तो इसके लिए राफेल बेजोड़ है. 

ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने क्या दावा किया था ?
भारत ने पहले ही इस बात से इनकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके किसी भी लड़ाकू विमान को नष्ट किया गया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने पहले दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हवाई हमलों के बाद जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने तीन राफेल सहित पांच भारतीय विमानों को मार गिराया और भारतीय सैनिकों को पकड़ लिया. हालांकि इन दावों का समर्थन करने के लिए आसिफ ने कोई सबूत नहीं दिया.

भारत के रक्षा विश्लेषकों ने पाकिस्तान के इस बयान को महज दुष्प्रचार बताकर खारिज कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया.

ये भी पढ़ें:

पुणे पुल हादसा: PM मोदी ने CM फडणवीस को किया कॉल, खरगे बोले- जवाबदेही जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget