एक्सप्लोरर

पुणे पुल हादसा: PM मोदी ने CM फडणवीस को किया कॉल, खरगे बोले- जवाबदेही जरूरी

पुणे में हुए पुल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी रोकी जा सकने वाली आपदाएं सत्ता में बैठे लोगों से सार्थक प्रश्न पूछे जाने की मांग करती हैं.

महाराष्ट्र के पुणे में मावल तहसील अंतर्गत कुंडमाला गांव के पास रविवार (15 जून, 2025) को इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया. पुल ढहने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 3 हो गया है, जबकि 38 लोगों को अबतक रेस्क्यू किया जा चुका है. इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया है. 

पुणे में हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो इस समय साइप्रस दौरे पर हैं, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की. फडणवीस ने उन्हें प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी है.

अमित शाह ने क्या कहा ?
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को पोस्ट कर कहा कि पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली. आस-पास तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और तत्परता से कई लोगों की जान बचाई. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने की जवाबदेही की मांग 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पुणे जिले के इंदौरी के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल का गिरना एक बहुत ही दुखद और टालने योग्य त्रासदी है. मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और मैं नदी की धारा में बह गए पर्यटकों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी कुशलता की प्रार्थना कर रहा हूं. मैं बचाव दल के अथक समर्पण को सलाम करता हूं जो प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस विनाशकारी घटना में घायल हुए कई लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं. इस भारी क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण है कि हम जवाबदेही की मांग करें. 

सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि ऐसी रोकी जा सकने वाली आपदाएं सत्ता में बैठे लोगों से सार्थक प्रश्न पूछे जाने की मांग करती हैं. यह आवश्यक है कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों को कानून की पूरी ताकत के तहत जवाबदेह ठहराया जाए.

ये भी पढ़ें:

4 दिन, 4 बड़े हादसे... अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद आज उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा और महाराष्ट्र में गिरा पुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget