एक्सप्लोरर

Covid-19: एक सदी पुरानी टीबी की वैक्सीन क्या देगी बीमारी से सुरक्षा? ब्रिटेन में BCG का एक हजार लोगों पर होगा परीक्षण

वैज्ञानिकों का भरोसा कोविड-19 के खिलाफ टीबी की वैक्सीन पर बन रहा है.नतीजे जानने के लिए ब्रिटेन में 1 हजार लोगों पर परीक्षण किया जानेवाला है.

लगभग एक सदी पुरानी वैक्सीन के बारे में विशेषज्ञों को लगता है कि ये कोविड-19 से कुछ सुरक्षा दे सकती है. इसलिए ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने 1921 की वैक्सीन Bacille Calmette-Guérin (BCG) का परीक्षण शुरू कर दिया है. परीक्षण के जरिए उनका उद्देश्य वैक्सीन से कोविड-19 की बीमारी में जान बचाने का पता लगाना है.

क्या टीबी की वैक्सीन बचाएगी कोविड मरीजों की जान?

एक्सेटर यूनिवर्सिटी के मानव परीक्षण में करीब एक हजार लोग हिस्सा लेनेवाले हैं. मानव परीक्षण में ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा से जुड़े लोगों को रखा गया है. उन्हें सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा रहता है. शोधकर्ता वैक्सीन के प्रभावी होने के बारे में ज्यादा तेजी से जानना चाहते हैं. एक्सेटर यूनिवर्सिटी के सैम हिल्टन बतौर डॉक्टर परीक्षण में हिस्सा ले रहे हैं.

उनका कहना है, "ये अच्छा विचार है कि BCG कोविड-19 से संक्रमित होने पर आपको ज्यादा बीमार नहीं होने देगी. इसलिए मैं वैक्सीन से थोड़ा संभावित सुरक्षा मिलने की उम्मीद कर रहा हूं ताकि मैं सर्दियों में भी काम कर सकूं." वैक्सीन का इस्तेमाल अब भी पिछड़े मुल्कों में हो रहा है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये वैक्सीन टीबी की रोकथाम के साथ अन्य बीमारी या सक्रमण में भी मुफीद साबित हो रही है. वैक्सीन जन्म लेनेवाले बच्चों की मौत के कारणों की रोकथाम में भी मदद दे रही है और उससे श्वसन तंत्र के संक्रमण का खतरा भी कम होता है.

ब्रिटेन में 1 हजार लोगों पर BCG वैक्सीन का मानव परीक्षण

आम तौर से वैक्सीन को किसी खास बीमारी से सुरक्षित करने के लिए इम्यून सिस्टम को एक खास अंदाज में दक्ष बनाने के लिए तैयार किया जाता है. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि एक सदी पुरानी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ शरीर को सुरक्षा मुहैया करा सकती है. ब्रिटेन में किया जानेवाला वैक्सीन का परीक्षण अंतरराष्ट्रीय शोध का हिस्सा है. ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्पेन और ब्राजील में फिलहाल परीक्षण जारी है. जिसके लिए 10 हजार लोगों की सेवाएं ली गई हैं.

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्गत होनेवाले परीक्षण में बताया गया कि कई तरह के संक्रमण में BCG वैक्सीन के प्रभाव पर और शोध होने चाहिए. लेकिन लंबे समय के लिए टीबी की बीमारी की वैक्सीन हल नहीं है. टीबी की वैक्सीन BCG से अन्य संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा मिलने का कुछ सबूत मिला है. जिसके बाद उसे कोविड-19 के खिलाफ गंभीरता से विचार किया जाने लगा.

क्या अल्सर की साधारण दवा Covid-19 बीमारी के खिलाफ आएगी काम? रिसर्च में हुआ चौंकानेवाला खुलासा

बदलते मौसम में वायरल के संक्रमण से कैसे रखें खुद को सुरक्षित, जानिए बचाव के 6 आसान तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget