एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: WHO ने रमजान के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, ध्यान रखें ये बड़ी बातें

कोरोना वायरस के दौर में WHO ने रमजान के लिए गाइडलाइन्स जारी की है.उसने कहा है कि इस महीने रोजा खोलने, तरावीह के लिए भीड़ ज्यादा होती है. लिहाजा ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे खतरे को कम करना आसान हो.

कोरोना वायरस महामारी के दौर में मुस्लिमों की धार्मिक संस्थाएं मुसलमानों से अपील कर रही हैं. रमजान के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की नसीहतों का पालन करने को कह रही हैं. इसके अलावा संस्थाएं मुसलमानों को इबादत के वक्त भी भीड़भाड़ करने से मना कर रही हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रमजान को लेकर गाइडलान्स जारी की है. जिसमें रमजान के दौरान अहम बातों का ध्यान रखने को कहा गया है.

WHO ने कहा है कि रमजान के मौके पर सामाजिक और धार्मिक इजतिमा होता है. जिसमें एकट्ठे होकर रोजा खोलना, मस्जिद में इकट्ठा होकर तरावीह पढ़ना, महीने के आखिरी दस 10 दिन-रात में 'एतकाफ' (एकांत होकर इबादत) करना शामिल है. ये पारंपरिक कार्यक्रम पूरे महीने चलता रहता है. इस साल रमजान कोरोना वायरस महामारी के बीच पड़ रहा है. चूंकि लोगों के बीच संपर्क से वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. इसके प्रभाव को कम करने के लिए बहुत सारे देशों ने सोशल डिस्टेंसिंग लागू किया है. लिहाजा WHO गाइडलाइन्स जारी कर रमजान के मौके पर विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.

1. अगर रमजान के लिए लिए कई लोगों को एक जगह जुटने की मंजूरी दी जाती है तो कोविड-19 के खतरे को कम करने के इंतजाम किए जाएं.

2. रमजान के दौरान एक -दूसरे के अभिवादन के लिए सीने पर हाथ रखने या सिर झुकाने जैसे व्यवहार को बढ़ावा दिया जाए.

3. कोविड -19 के लक्षणों वाले व्यक्तियों से रमजान के दौरान बाहर ना निकलने और लोगों से ना मिलने को कहा जाए.

4. अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों को रमजान में घरों में रहने पर जोर दिया जाए.

5. अगर किसी कारण रमजान के दौरान नमाज के लिए लोग इकठ्ठा होते भी हैं तो वुजू और नमाज के समय दूरी का ख्याल रखा जाए.

6. अगर मस्जिद में लोग इकठ्ठा होते भी हैं तो एक-एक कर दूरी बनाते हुए भीतर आएं.

7. सरकार की तरफ से रमजान में कोरोना को फैलने से बचाने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं.

8. रमजान के सामाजिक और धार्मिक सामारोहों के संदर्भ में सूचनाएं साफ और स्पष्ट होनी चाहिए.

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक हो चुका शख्स फिर से पाया गया पॉजिटिव

दिल्ली: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टर, छह नर्स कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
'खून का बदला खून...,' क्यों खामनेई के ताबूत पर रखी गई काली पगड़ी, हर तरफ लहराए जा रहे लाल कपड़े
'खून का बदला खून...,' क्यों खामनेई के ताबूत पर रखी गई काली पगड़ी, हर तरफ लहराए जा रहे लाल कपड़े
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका
डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
डील करो वरना करेंगे..., खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget