एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत को 29 लाख डॉलर देगा अमेरिका, 64 देशों की 17.4 करोड़ डॉलर से करेगा मदद

कोरोना वायरस से बिगड़ी अर्थव्यवस्था की भरपाई करने के लिए अमेरिका भारत समेत 64 देशों की वित्तीय मदद करेगा. साथ ही अमेरिका अपने मित्र देशों में वेंटिलेटर की आपूर्ति को भी पूरा करेगा.

नई दिल्ली: अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की. इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे. यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है।

फिलहाल घोषित की गई नई राशी सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) समेत विभिन्न विभागों और एजेंसियों के विशाल अमेरिकी वैश्विक प्रतिक्रिया पैकेज का हिस्सा है. यह वित्तीय मदद वैश्विक महामारी के खतरे का सामना कर रहे सबसे ज्यादा जोखिम वाले 64 देशों के लिए है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह लैब स्थापित करने, मामलों की खोज और घटनाओं पर आधारित निगरानी को क्रियाशील बनाने और तैयारी के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता आदि में मदद करने के मकसद से भारत सरकार को 29 लाख डॉलर की मदद दे रहा है.

अमेरिकन इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसएआईडी) के उप प्रशासक बोनी ग्लिक के मुताबिक यह नई सहायता अमेरिका के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व को और मजबूत बनाएगा. आर्थिक मदद की घोषणा के अलावा अमेरिका अपने मित्र देशों की वेंटिलेटरों की जरूरत की आपूर्ति करने को भी तैयार है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के बाद अमेरिका ने वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय उपकरणों का उत्पादन बढ़ा दिया है और उनका प्रशासन अन्य देशों को भी इन्हें वितरित करेगा.

ये भी पढ़ें

अमेरिका में कोरोना का कहर, 1 लाख से ज्यादा हुई मरीज़ों की संख्या, ट्रंप ने 2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज को दी मंज़री Coronavirus: इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 969 लोगों की मौत, अमेरिका में चीन से ज्यादा संक्रमित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget