एक्सप्लोरर

Coronavirus: इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 969 लोगों की मौत, अमेरिका में चीन से ज्यादा संक्रमित

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या को 4 लाख से पांच लाख तक पहुंचने में लगभग दो दिनों का समय लगा.170 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अब तक कोविड-19 मामलों को दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस महामारी से विश्वभर में अब तक 27 हजार 352 लोगों की जान जा चुकी है. दिसंबर से विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 5 लाख 96 हजार 779 मामले दर्ज किये गये हैं. इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 969 लोगों की मौत हुई है, जो किसी देश में सर्वाधिक है. वहीं, स्पेन में अबतक 5 हजार 138 मौतें हुई हैं. बड़ी बात यह है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में संक्रमण के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है. अमेरिका में कल 18 हजार नए मामले सामने आए. चीन में इस वायरस से अबतक 3,295 लोगों की मौतें हुई हैं. जानें बाकी देशों का हाल.

इटली में एक दिन में 969 लोगों की मौत

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 969 लोगों की मौत हो गई. हालांकि संक्रमण दर में कमी आई है. नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इटली में 86 हजार 500 मामलों की पुष्टि हुई है. अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से करीब 9 हजार 134 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों के आठ प्रतिशत गति से बढ़ने की अपेक्षा इसमें कुल 7.4 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है.

अमेरिका में अबतक करीब 1600 लोगों की मौत

अमेरिका में कोराना वायरस से पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या अब 1 लाख को पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में 18 हज़ार से ज्यादा नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं,  जबकि 345 लोगों ने दम तोड़ दिया है. अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते अब तक 1695 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल एक लाख 4 हजार 142 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. ये पहला देश है, जहां कोरोना के मरीज़ों की संख्या एक लाख के आंकड़े तक पहुंची है.

स्पेन में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस

यूरोप में स्पेन ऐसा देश है, जहां इसका प्रकोप सबसे तेजी से फैल रहा है. देश में मृतकों की कुल संख्या 5 हजार 138 हो गई है. स्पेन में अबतक 65 हजार 719 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं.

फ्रांस में 1 हजार 995 लोगों की मौत

फ्रांस में कोरोना वायरस से 299 लोगों की मौत हो गई और अब तक देश में इस वायरस से 1,995 लोगों की मौत हो चुकी है. फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालोमोन ने बताया कि कोरोना वायरस से देश में 32,964 लोग संक्रमित हैं. हालांकि यह संख्या काफी ज्यादा हो सकती है कि क्योंकि जांच अभी उन्हीं लोगों की हो रही है जिनमें इससे संक्रमित होने का काफी खतरा है.

ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची

ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 2,926 नये मामलों की पुष्टि हुई है. पूरे देश में पुष्ट मामलों की संख्या 32,332 पहुंच गई है.

इस बीच इजरायल में हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है. देश में संक्रमण के 3,035 मामले सामने आये है जबकि 10 लोगों की मौत हुई है.

पाकिस्तान में अबतक करीब 1298 लोग संक्रमित

पाकिस्तान में अबतक करीब 1298 लोग संक्रमित हुए हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार सिंध प्रांत में सर्वाधिक 440 संक्रमित लोग हैं. इसके अलावा पंजाब में 419, खैबर पख्तूनख्वा में 176, बलूचिस्तान में 131, गिलगिट बाल्टिस्तान में 103, इस्लामाबाद में 27 और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो संक्रमित व्यक्ति हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ रोगियों की मौत हो चुकी है जबकि 23 स्वस्थ हो गये हैं और सात की हालत नाजुक है.

दो दिन में 4 लाख से पांच लाख तक पहुंचे मामले

बता दें कि कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या को 4 लाख से पांच लाख तक पहुंचने में लगभग दो दिनों का समय लगा. 170 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अब तक कोविड-19 मामलों को दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget