एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दस हजार से अधिक नए केस, सरकारी अस्पतालों में तेजी से भर रहे हैं बेड

अस्पतालों में तेजी से भर रहे बेड को लेकर नर्सों ने चिंता जाहिर की है. अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1 लाख 87 हजार 977 से अधिक के सामने आ चुके हैं.

जोहानिस्बर्ग: चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस अभी भी दुनिया के सामने चुनौती बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के अब तक 1,87,977 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.

देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या भी 3,000 को पार कर चुकी है. गाउतेंग प्रांत और राजधानी प्रिटोरिया में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो अब देश के कुल मामलों का एक तिहाई है.

अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में तेजी से बिस्तर भर रहे हैं और नर्सों ने इसे लेकर चिंता व्यक्त की है. अफ्रीकी महाद्वीप में अब तक कोविड-19 के लगभग 4,50,000 मामले सामने आये हैं.

चार दिनों में पहली बार अमेरिका में 50000 से कम मामले

उधर अमेरिका में बीते चार दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम रही. हालांकि विशेषज्ञों को डर है कि चार जुलाई का स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी की वजह बन सकता है.

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के 45,300 नए मामले सामने आए. इससे पहले, तीन दिन तक प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पचास हजार से अधिक थी और एक दिन तो 54,500 नए मामले सामने आए थे.

हालांकि यह जरूरी नहीं कि शनिवार को नए मामलों की संख्या में कमी आने का मतलब यह है कि अमेरिका में हालात सुधर रहे हैं. इसकी वजह यह भी हो सकती है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन कम मामले दर्ज हुए हों.

विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोविड-19 के सर्वाधिक 28 लाख मामले अमेरिका में हैं. संक्रमण के कारण देश में करीब 1,30,000 लोगों की मौत हो चुकी है. विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे कहीं अधिक होगी. इसकी वजह यह है कि कई मामलों में तो जांच से पहले ही लोगों की मौत हो गई और मामूली संक्रमण के मामले तो दर्ज ही नहीं किए गए.

अमेरिका में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 जून तक यहां प्रतिदिन संक्रमण के 20,000 तक नए मामले सामने आ रहे थे. विशेषज्ञों की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए ट्रंप ने शुक्रवार को साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में भाषण दिया और शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वाशिंगटन के नेशनल मॉल में आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया.

कोरोना वायरस: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण बंद कर रहा है WHO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget