एक्सप्लोरर

Coronavirus: डोनल्ड ट्रंप ने साझा किया Lockdown खोलने का तीन चरणों का प्लान, गवर्नर लेंगे आखिरी फैसला

'ओपनिंग अप अमेरिका’ के नाम से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साझा किये दिशा-निर्देश. संक्रमित लोगों की संख्या और पॉज़िटिव टेस्टों में गिरावट दर्ज होने पर ही मिलेगी छूट.

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से कोहराम मचा हुआ है. दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित लोग और मृतकों की संख्या अमेरिका में ही है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में लॉकडाउन खोलने का तीन चरणों का प्लान गवर्नरों के साथ साझा किया है. अमेरिका में कहां और कब लॉकडाउन खुलेगा इसके बारे में आख़िरी फ़ैसला गवर्नर लेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका प्रशासन संघीय दिशानिर्देश जारी कर रहा है. इन दिशानिर्देशों के अनुसार गवर्नर अपने-अपने राज्यों में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन चरणबद्ध तरीक़े से खोल सकते हैं. आख़िरी फ़ैसला उनका ही होगा. हालांकि इस गाइडलाइन में किसी समयसीमा का कोई ज़िक्र नहीं है.

डोनल्ड ट्रंप की ओर से साझा किये गये इस डॉक्यूमेंट का नाम ‘ओपनिंग अप अमेरिका’ है. इस डॉक्यूमेंट में गवर्नरों को विस्तार से अमेरिका में लॉकडाउन ख़त्म करने की तीन चरणों के बारे में लिखा गया है. इस डॉक्यूमेंट के अनुसार किसी भी फ़ेज़ का लॉ़कडाउन खोलने के लिए उस राज्य को अपने यहां संक्रमित लोगों की संख्या और पॉज़िटिव टेस्टों में गिरावट दर्ज करानी होगी.

यह हैं ‘ओपनिंग अप अमेरिका’ के तीन चरण

इस डॉक्यूमेंट के अनुसार शुरूआत में जब लॉकडाउन खोला जाएगा तो भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहना होगा. इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर 10 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे. साथ ही कमजोर और बीमार लोगों को सार्वजनिक जगहों पर आने की अनुमति नहीं होगी. वहीं ग़ैरज़रूरी यात्रा की भी मनाही होगी.

इसके अलावा लोगों को ख़ुद भी भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में जाने से बचना होगा. साथ ही पब्लिक इंटरेक्शन और सार्वजनिक जगहों पर व्यतीत होने वाले समय को भी कम करना होगा. इसके साथ ही बार और जिम के संचालकों को भी तभी खोला जाएगा जब भी अपने यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भीड़ को मैनेज कर पाएंगे.

आपको बता दें कि अमेरिका में अब तक 6.7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं. वहीं इसके कारण 34 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. यहाँ 29 हज़ार से अधिक संक्रमण के नाम मामले आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget