एक्सप्लोरर

नए शोध में चौंकानेवाला खुलासा- चीन में 2012 में पाया गया था कोरोना से मिलता जुलता वायरस

चीन में 2012 में चमगादड़ के कोरोना वायरस से छह लोग बुरी तरह बीमार हो गए थे. संक्रमित लोगों में कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, तेज दर्द पाए गए थे. नए शोध में वर्तमान के कोरोना वायरस से 96.2 मिलते-जुलते वायरस का पता चला है. विशेषज्ञों ने कहा है कि कोविड-19 वुहान से पहले खान के आसपास शुरू हुई हो.

कोरोना वायरस पर दुनिया भर में शोध चल रहा है. हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच चीनी वैज्ञानिकों ने चौंकानेवाला खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि 2012 में मोजियांग प्रांत में कोरोना वायरस से मिलता जुलता वायरस पाया गया था.

कोरोना वायरस पर चौंकानेवाला खुलासा

दि संडे टाइम्स के मुताबिक, वायरस की मौजूदगी का पता चमगादड़ों से भरी खाली पड़ी तांबे की खान में चला था. 2012 में चमगादड़ों से भरी खान का दौरा करनेवाले छह लोग संक्रमित हो गए थे. बाद में तीन लोगों की मौत हो गई. खान का दौरा करनेवाले छह लोगों को बुखार, लगातार खांसी, पूरे शरीर में दर्द और सांस लेने में दुश्वारी का सामना करना पड़ा था. यही लक्षण वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों में पाया जा रहा है. उस वक्त वायरस को RaBtCoV/4991 का नाम दिया गया था. अब एक नए शोध में RaBtCoV/4991 वायरस को SARS-Cov-2 वायरस से काफी समानांतर बताया जा रहा है. वैज्ञानिक खान की सतह पर मिले चमगादड़ों के मल के नमूने को वुहान की लैब में जांच कर रहे थे.

SARS-Cov-2 से मिलता जुलता वायरस चीन में था

नए शोध में बताया गया है कि कोरोना वायरस शुरुआती शक्ल में इंसानों में फैला था. ये कोविड-19 का कारण बननेवाले वायरस से 96.2 फीसद समानता रखता है. अभी तक आधिकारिक तौर पर यही बात कही जा रही है कि कोविड-19 वायरस वुहान में किसी जानवर से इंसानों में फैला. उसके बाद ये घनी आबादी में पहुंचकर दुनिया के अन्य मुल्कों में फैल गया. मगर अब वैज्ञानिकों का कहना है कि वुहान के बजाय ये वायरस कहीं और फैला. पशु रोग ब्रिटिश विशेषज्ञ डॉक्टर पीटर दस्जक संडे टाइम्स से कहते हैं, "कोरोना वायरस वुहान के मार्केट से नहीं फैला बल्कि ये कहीं और फैला." उनका मानना है कि ये पहले ही मोजियांग की खान में फैल चुका है. फिर उसके बाद वुहान में सामने आया. उन्होंने कहा कि सही बात यही है कि कोरोना वायरस जानवरों से संक्रमित लोगों या वुहान में मांस की मंडी में पहुंचा.

कोरोना वायरसः बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब संक्रमितों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा

कोरोना वायरसः भारत में मृत्यु दर प्रति दस लाख की आबादी पर दुनिया में सबसे कम: सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget