एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में संक्रमण के सक्रिय मामले आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख पार पहुंच गई. अमेरिका में हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार ये आंकड़े आधिकारिक आंकड़ों से बहुत ज्यादा हैं.

वाशिंगटनः अमेरिका में हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, यहां 30 लाख से अधिक लोग सक्रिय रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और संभावित रूप से संक्रामक भी हैं. ये आंकड़े आधिकारिक आंकड़ों से बहुत ज्यादा हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के महामारी विज्ञानी जेफरी शमन की टीम की ओर से संचालित एक मॉडल के मुताबिक, वर्तमान में अमेरिका में संक्रमण के 36 लाख सक्रिय मामले हैं और इनमें ऐसे मामलों की पर्याप्त संख्या है जो वायरस को फैलाने में सक्षम हैं.

आधिकारिक गणना पूरी तरह से उन लोगों के डेटा आधारित है, जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है, लेकिन कई ऐसे लोग जिनमें वायरस के लक्षण नहीं हैं, वे जानते ही नहीं हैं कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं. शमन ने कहा, "यह वास्तव में बुरा है और आगामी थैंक्सगिविंग डे पर होने वाले समारोह हालात को और बिगाड़ देंगे." जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, शुक्रवार तक दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 1,17,10,084 मामले और 2,52,484 मौतें दर्ज हो चुकी थीं.

बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख पार पहुंच गई. छह महीने बाद एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 2,013 संक्रमितों की जान गई. इससे पहले 7 मई को 2177 लोगों ने जान गंवाई थी. वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 87 हजार नए मामले सामने आए. कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत में पिछले 24 घंटे में 46 हजार मामले आए और 584 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 35 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 644 लोगों ने दम तोड़ा है.

इसे भी पढ़ेंः

अमेरिका में कोरोना की नई लहर, 24 घंटे में आए 1.87 लाख नए केस, दो हजार संक्रमितों की मौत

इस महिला ने सिर्फ 3 दिन में की 208 देशों की यात्रा, बनाया विश्व रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget