एक्सप्लोरर

अमेरिका में शख्स ने फेंके फायर बम, कई घायल, लगाए 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे

USA News: अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे यहूदी समुदाय पर हमला हुआ. 

USA News: अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार (1 जून) को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर हमला हो गया.

यह लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक हमला कर दिया गया. इस घटना में छह लोग बुरी तरह झुलस गए और कई अन्य घायल हो गए. एफबीआई ने इस हमले को एक "जानबूझकर किया गया आतंकी हमला" बताया है.

संदिग्ध की हुई पहचान

एफबीआई के मुताबिक, 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमन को इस हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. सोलिमन ने कथित तौर पर पर्ल स्ट्रीट पर चल रहे शांतिपूर्ण मार्च में मोलोटोव कॉकटेल (जलती बोतल बम) फेंका, जिससे बच्चों सहित कई प्रदर्शनकारी बुरी तरह झुलस गए.

‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, माली बनकर पहुंचा हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाए और लैंडस्केपर (माली) की वेशभूषा में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचा. अचानक उसने आग लगाने वाले हथियार से हमला कर दिया. यह घटना "Run for Their Lives" कार्यक्रम के दौरान हुई, जो गाज़ा में 7 अक्टूबर को अगवा किए गए इजरायली बंधकों की याद में आयोजित किया गया था.

घटना की जांच जारी

बोल्डर पुलिस विभाग ने बताया कि वह मौके पर मौजूद है और जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार, इस हमले के बारे में और जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमारे एजेंट और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. जैसे जैसे जानकारी मिलती है, हम अपडेट साझा करेंगे.”

अमेरिका में बढ़ती धार्मिक हिंसा पर चिंता

CBS न्यूज और स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हमला ऐसे समय में हुआ जब यहूदी समुदाय के सदस्य बंधकों के समर्थन में एकजुट हो रहे थे. यह घटना अमेरिका में धार्मिक और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को उजागर करती है और इसकी कड़ी निंदा की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget