एक्सप्लोरर

अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, ट्रंप को हराकर हासिल किया बहुमत

एनबीसी न्यूज़ के मुताबिक भी अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर जो बाइडेन ही बैठेंगे. 20 नवंबर 1942 को जन्मे बाइडेन 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

वाशिंगटन: सीएनन के मुतबाकि, जो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे. एनबीसी न्यूज़ के मुताबिक भी अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर जो बाइडेन ही बैठेंगे. वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे.

कमला हैरिस होंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. 56 साल की कमला हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी. बाइडेन और हैरिस अगले साल 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे.

बाइडेन ने ट्वीट कर कही ये बात

बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका, आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना, इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आगे का काम मुश्किल जरूर है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं: मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा-भले ही आपने मुझे अपना मत दिया हो या नहीं. आपने मुझमें जो भरोसा जताया है, मैं उसे कायम रखूंगा.’’

अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर

बाइडेन के चुनाव जीतने का असर न सिर्फ अमेरिका पर बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है. वह खुद कह चुके हैं कि सत्ता में आने पर वह ट्रंप के कई फैसलों को पलट देंगे. इसमें अमेरिका के घरेलू मुद्दों से लेकर विदेशी नीति से जुड़े मामले भी शामिल हैं.

बाइडेन कह चुके हैं कि उनकी सरकार बनने पर अमेरिका पेरिस एग्रीमेंट में वापस लौट जाएगा. तीन साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इसे रद्द किया था. ट्रंप ने साल 2017 में सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका में सफर करने पर प्रतिबंध लगाया था. बाइडेन सत्ता में आने पर इस फैसले को पलटने की बात कह चुके हैं. बाइडेन ने अमेरिकी लोगों के लिए फ्री कोरोना टेस्टिंग, हेल्थ केयर केकानून में बदलाव की बात कही है. इन मुद्दों पर ट्रंप ने अलग फैसला लिया था.

बाइडेन दो बार रहे हैं उपराष्ट्रपति

20 नवंबर 1942 को जन्मे बाइडेन 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे. 6 बार सीनेटर रह चुके बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 2008 से 2016 तक दो बार उपराष्ट्रपति भी रहे हैं. इस चुनाव में भी ओबामा ने उन्हें काफी समर्थन दिया है. बाइडेन 1988 और 2008 में राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हुए थे हालांकि तब उन्हें नाकामी हाथ लगी थी.

कौन हैं जो बाइडेन जो ट्रंप को मात देकर बनने जा रहे हैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget