एक्सप्लोरर

मुसलमानों को लेकर ऐसा क्या बोले यूपी के सीएम योगी, रो पड़े पाकिस्तानी; जानें क्या-क्या बोला

सीएम योगी ने मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर जो बयान दिया था, उस पर पाकिस्तानी जनता ने कहा कि इंडिया में हमसे अच्छी तरह ईद मनाई जाती है. वहां के हिंदू लोग भी ईद पर मुस्लिमों के साथ होते हैं.

CM Yogi on Muslims: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने वहां की अवाम से इस पर जब पूछा कि हमें बताया जाता है कि भारत में नमाज पढ़ने और ईद सेलिब्रेट करने पर पाबंदी है, लेकिन वहां के नेता ने कहा कि हम अपने मुसलमानों को सुरक्षा देंगे. इस पर पाकिस्तानी जनता ने कहा कि ये हमारी बदकिस्मती है. हिंदू जो कहते हैं, उस पर वो अमल करते हैं, लेकिन हम जो कहते हैं, उस पर अमल नहीं करते. उनका कहना है कि इंडिया में जो हमारे दोस्त हैं, वो तो बहुत अच्छी तरह से ईद सेलिब्रेट करते हैं. ऐसा नहीं है कि वहां कोई जुल्म हो रहा है. इधर तो हिंदू-ईसाई बहुत कम हैं, लेकिन वहां एक घर मुस्लिम का है तो 50 घर हिंदुओं के हैं. वो हमसे अच्छी तरह उनका ख्याल रखते हैं.

शोएब चौधरी के यूट्यूब चैनल रियल एंटरटेनमेंट टीवी से बात करते हुए सैयद उमर फारूख नाम के शख्स ने कहा कि हमारा मुल्क खुश हैं, ठीक है महंगाई है तो रोना-धोना चलता रहता है, लेकिन इंडिया उन मुसलमानों का मुल्क है. इसकी हमें तुलना नहीं करना चाहिए. मेरे दोस्त हैं इंडिया में. वो हमसे ज्यादा अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं ईद. ऐसा नहीं है कि वहां जुल्म करते हैं. मजहब के मामले में हम कंप्रोमाइज नहीं करते हैं. एक इंसानियत के मामले में अच्छे हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर असद ने कहा, मुझे लगता है कि इंडिया में मुसलमानों को मुश्किलात का सामना करना पड़ता है. वहां हिंदू उनको तंग करते हैं. 

होली मनाने पर जारी हो जाते हैं फतवे: पाक अवाम

सबी खान ने कहा, हमें तो यही बताया जाता है कि भारत में मुसलमान सेफ नहीं हैं. अच्छी तरह से ईद नहीं मना पा रहे हैं. वहां उनको वो आजादी नहीं है. एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू होली मनाते हैं तो यहां फतवा जारी हो जाते हैं, लेकिन भारत में सभी एक्टर और नेता एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. जब बड़े लोग मैसेज देते हैं तो वो छोटों तक पहुंचता है. हमारे यहां के लोगों को भी ऐसा करना चाहिए.

सीएम योगी ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा था?

सीएम योगी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर 2017 से पहले दंगों में हिंदुओं की दुकानें जल रही थीं तो मुसलमानों की दुकानें भी जल रही थीं, लेकिन 2017 के बाद दंगे बंद हो गए. सीएम योगी ने कहा, '100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित है. उन्हें अपने सभी धार्मिक कार्यों का पालन करने की स्वतंत्रता होगी, लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं. बांग्लादेश इसका उदाहरण है. इससे पहले पाकिस्तान इसका उदाहरण था. अफगानिस्तान में क्या हुआ? अगर धुआं है या किसी को चोट लग रही है, तो हमें इससे पहले ही सावधान हो जाना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget