एक्सप्लोरर

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच फिर टकराव, गाजा पट्टी पर कई ताबतोड़ राकेट दागे गए

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हवाई हमले 13 सितंबर को उसी समय हो रहे थे जब दोनों देश को 1993 की ओस्‍लो संधि की सालगिरह को मनाना चाहिए था.

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच फिर टकराव की स्थिति बन गई है. गाजा पट्टी पर दोनों ओर से ताबड़तोड़ रॉकेट दागे जा रहे है. सोमवार की रात गाजा पट्टी पर इजरायल सेना ने फिलिस्तीनी संगठन हमास पर एक साथ कई ताबतोड़ राकेट दागे. गाजा पट्टी पर हुए इन धमाकों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच थमी जंग की चिंगारी भड़क उठी है. गाजा पट्टी एक बार फिर दोनों देशों के बीच जंग का मैदान बन गई है.

इजरायल की ये कार्रवाई दरअसल जवाब थी रविवार के हमले की, जिसमें हमास पर ये आरोप लगे कि उसने इजरायल पर गाजा पट्टी से रॉकेट हमला किया था. इजारयल का दावा है कि उसके हमले में हमास के ट्रेनिंग सेंटर और हथियारों को खासा नुकसान हुआ है.

विवाद के पीछे क्या है इनसाइड स्टोरी
दोनों ओर से छिड़े जंग के पीछे इजरायली जेल से भागे फिलिस्तीनी कैदी है. पिछले हफ्ते इजरायल की जेल से 6 फिलिस्तीन कैदी चम्मच से सुरंग कर फरार हो गए थे. कैदियों के भागने की खुशी में गाजा से इजरायल पर आग वाले गुब्बारे फेंके गए थे. हालांकि इनमें से 4 कैदियों को दुबारा पकड़ लिया गया था, लेकिन 2 की तलाश अभी जारी है. माना जा रहा है कि हमास ने इसी का बदला लेने के लिए इजरायल पर तीन रॉकेट दागे और फिर इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ कई रॉकेट दाग दिए.

इससे पहले इसी साल मई में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भी 11 दिन लंबा खूनी संघर्ष चला था. बाद में कई देशों की सलाह पर इजरायल हमले रोकने को सहमत हो गया था. इस संघर्ष में करीब फिलिस्तीन के  227 लोग मारे गए थे. जिसमें 64 बच्चों और 38 महिलाएं शामिल थी. इस हमले में फिलिस्तीन के 1620 लोग घायल हो गए थे. जबकि करीब 58,000 फिलिस्तीनी अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे.

13 सितंबर 1993 को हुई ओस्‍लो संधि
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हवाई हमले कल यानि 13 सितंबर को उसी समय हो रहे थे जब दोनों देश को 1993 की ओस्‍लो संधि की सालगिरह को मनाना चाहिए था. 1993 में अमेरिका में हुई ओस्‍लो संधि में दोनों देशों के बीच रिश्तों के बीच को सामान्य करने पर सहमति बनी थी लेकिन ताजा हालातों के बीच ये संधि पूरी तरह असफल हो गई है.

इजारयल और फिलिस्तीन के बीच करीब-करीब हर महीने होने वाले तनाव की वजह से गाजा पट्टी दुनिया की सबसे संवेदनशील जगहों में से एक है. गाजा पट्टी पर ताजा रॉकेट हमले से करीब 4 महीने बाद फिर इजरायल-फिलिस्तीन के बीच युद्ध छिड़ने के आसार नजर आ रहे है.

ये भी पढ़ें-
अफगानिस्तान में इकॉनमी की टूटी कमर, बंदूक की खेती करने वाले तालिबानी नहीं जानते रोटी कैसे उगाएं

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद अलर्ट पर पड़ोसी, नोवगोरोड में युद्धाभ्यास का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
EXCLUSIVE: पीओके में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, भारत में मिलना चाहती है जनता
PoK में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, भारत में मिलना चाहती है जनता
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
Pakistan Ishaq Dar: पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget