एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: CID ने श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सुरक्षा प्रमुख को तलब किया

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में पहले तो लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस दौरान इन लोगों पर जो हमले किए गए उनके बारे में सुरक्षा प्रमुख का बयान दर्ज किया जाएगा

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सुरक्षा प्रमुख को सीआईडी ने तलब करते हुए उन्हें समन भेजा है. दरअसल, श्रीलंका में पहले तो लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस दौरान इन लोगों पर जो हमले किए गए उनके बारे में सुरक्षा प्रमुख का बयान दर्ज किया जाएगा. आपको बता दें कि इसके पहले कहा गया था कि सोमवार को ये हमले राजपक्षे के समर्थकों ने किये थे, जिसके बाद ही हिंसा भड़की थी.

वहीं आपको बता दें कि श्रीलंका में पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के खिलाफ पिछले कई सप्ताह से प्रदर्शन हो रहा था. इसी बीच देश में हिंसा फैलनी शुरू हो गई. इस हिंसा में एक सांसद समेत करीब 8 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों से ज्यादा लोग घायल हुए. श्रीलंका में सरकार का विरोध इस कदर बढ़ गया था कि लोगों ने मंत्रियों और सांसदों के घरों तक को नहीं बख्शा उनके घरों को जला दिया. 

नेताओं के घर जलाने वाले प्रदर्शनकारियों की हुई पहचान
हालांकि अब इन प्रदर्शनकारियों की पहचान हो चुकी है. सरकार का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के मोरातुवा मेयर समन लाल फर्नांडो और सांसद महिपाल हेराथ, सनथ निशांत, थिसा कुट्टियाराची, निजम लांजा और रमेश पथिराना  के आवासों में आग लगा दी थी. इन सभी घटनाओं को देखते हुए श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया.   

राष्ट्रपति ने ट्वीटकर लोगों से एकजुट होने की अपील की
वहीं इस पूरे बवाल के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''श्रीलंका के सभी वासियों को एकजुट होकर इस आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौती से बाहर निकलना है. उन्होंने सभी देशवासियों से नस्लीय और धार्मिक असामंजस्य से बाहर निकलने की अपील की है.''

यह भी पढ़ेंः

Hyderabad Honor Killing पर 48 घंटों के बाद टूटी असदुद्दीन ओवैसी की चुप्पी, कहा- 'हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं होते'

Delhi Corona Cases 7th may: दिल्ली में कोरोना के 1407 नए मामले 2 की मौत, जानिए पूरे सप्ताह का हाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget