एक्सप्लोरर

Hyderabad Honor Killing पर 48 घंटों के बाद टूटी असदुद्दीन ओवैसी की चुप्पी, कहा- 'हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं होते'

Hyderabad Honor Killing:ओवैसी ने हैदराबाद में हुई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है. ओवैसी ने कहा, ये हत्या संविधान और इस्लाम के अनुसार जघन्य अपराध है.

Hyderabad Honor Killing Case: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है. ओवैसी ने कहा, ये हत्या संविधान और इस्लाम के अनुसार जघन्य अपराध है. एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने पर युवक नागराजू नाम के युवक की हत्या पर 48 घंटों के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने शुक्रवार को हैदराबाद के सरूर नगर इलाके में हुई इस हत्या की निंदा की है. उन्होंने ये साफ किया है कि लड़की ने अपनी पसंद से अपने जीवनसाथी को चुना था जो कि कानूनी तौर पर बिलकुल सही था. इस लड़की के पति के हत्यारों ने बहुत बड़ा जुर्म किया है. 

ओवैसी ने कहा मैं इस घटना की निंदा करता हूं
हैदराबाद  में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "हम सरूरनगर में हुई घटना की निंदा करते हैं. इस महिला ने अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी चुना था ये उसका फैसला था. इस लड़की के भाई को उसके पति की हत्या करने का कोई अधिकार नहीं है. यह एक आपराधिक कृत्य है. ये संविधान और इस्लाम दोनों के मुताबिक सबसे खराब अपराध है."

हत्या को अलग रंग दिया जा रहा हैः ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा, "हत्या की इस घटना को एक अलग रंग दिया जा रहा है. क्या यहां की पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया? उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हम हत्यारों के साथ खड़े नहीं हैं."

हत्या आरोपी गिरफ्तार 
इसके पहले हैदराबाद की पुलिस ने गुरुवार को असरीन सुल्ताना उर्फ ​​पल्लवी के दो रिश्तेदारों को बिलिपुरम नागराजू की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों की शिनाख्त सैयद मोबिन अहमद और मोहम्मद मसूद अहमद के रूप में हुई है, जिसमें से सैयद असरीन सुल्ताना का भाई है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को इस बात की रंजिश थी कि नागराजू ने उसकी बहन से शादी की थी. नागराजू अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखता था.

यह भी पढ़ेंः
Ayodhya राम लला के दर्शन को पहुंचे NCP चीफ शरद पवार के भतीजे MLA रोहित पवार, राज ठाकरे पर साधा निशाना

Jammu-Kashmir के कई नेताओं ने थामा 'AAP' का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

Delhi Violence: हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget