एक्सप्लोरर

China To USA: चीन ने अमेरिका को दी नसीहत, कहा- 'हमें न बताएं रूस के साथ कैसे रखें रिश्ते'

US-China: चीनी मीडिया ने कहा कि चीन का रिश्ता रूस के साथ अमेरिका के मुकाबले ज्यादा बेहतर है. दोनों देश अपने हितों को लेकर सजग हैं. रूस और चीन बिना किसी टकराव के आपसी बातों को रखते हैं.

US-China Relation: पिछले दिनों चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों ने आपसी रिश्तों को मजबूती देने को लेकर सहमति जताई. रूस और चीन के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं, वहीं अमेरिका दोनों ही देशों की आंख में खटकता है. 

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक साल 2023 में रूस और चीन के बीच विकास के नए अवसर बन सकते हैं. अमेरिका चीन को न समझाए कि वो रूस के साथ रिश्ते कैसे रखे और न ही इसको लेकर वो हम पर उंगली उठाए. इसके लिए चीन अमेरिका को किसी भी तरह के लेक्चर देने के मूड में नहीं है.

अमेरिका को चीन-रूस के रिश्तों को लेकर चिंता

चीनी मीडिया ने कहा कि चीन का रिश्ता रूस के साथ अमेरिका के मुकाबले ज्यादा बेहतर है. दोनों देश अपने हितों के लेकर सजग हैं. रूस और चीन बिना किसी टकराव के आपसी बातों को रखते हैं और अमल करने की कोशिश भी करते हैं.

चीन और रूस के ठोस संबंध दुनिया में हर तरह से बढ़ने में मदद कर सकते हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकपक्षवाद में जाने से रोक सकते हैं. हालांकि, यूक्रेन के साथ युद्ध से पहले ही अमेरिका रूस और चीन के रिश्तों को लेकर सावधान हो चुका था. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल 24 फरवरी 2022 से ही लड़ाई हो रही है. अमेरिका दोनों देशों को अपना प्रतिद्वंद्वी मानता है. अमेरिका को इस बात की चिंता है कि चीन और रूस के बीच गहराते रिश्ते ग्लोबल लेवल पर असर डाल सकते है. इस से अमेरिका का ग्लोबल लेवल पर असर कम हो सकता है.

रूस पर लगे प्रतिबंध का असर कम होने कि आशंका

फेलो यांग जिन एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के एसोसिएट रिसर्चर हैं. उनके हवाले से चीनी समाचार आउटलेट ने कहा कि अमेरिका को इस बात की चिंता है कि चीन-रूस का सहयोग इकोनॉमी के एरिया में बढ़ रहा है, जिसे अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को काफी कम कर देगा.

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को कहा कि, जो लोग इस समय यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के साथ हैं, वे खुद को इतिहास में गलत पक्ष में पाएंगे. एक ओर अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, "बीजिंग न्यूट्रल होने का दावा करता है, लेकिन उसके व्यवहार से साफ झलकता है कि वह अब भी रूस के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए है. यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच एक आभासी बैठक के बाद आया. इस दौरान दोनों ने विशेष रूप से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें:Rishabh Pant Accident: झपकी या स्पीड नहीं... बल्कि इस वजह से हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, CM धामी ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget