एक्सप्लोरर

चीन ने भारत से कहा- सीमा मुद्दे को ‘उपयुक्त स्थिति’ में रखें, दीर्घकालिक संबंधों पर ध्यान दें

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने भारत-चीन संवाद फोरम पर अपने हालिया भाषण में कहा था कि दोनों देशों के नेताओं के बीच एलएसी पर शांति बनाकर रखने के लिहाज से बनी आम-सहमति को अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की पूरी तरह वापसी की जरूरत बताई ताकि गंभीर घटनाओं से प्रभावित द्विपक्षीय संबंधों को फिर से संवारा जाए.

चीन ने बुधवार को कहा कि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उसने भारत से आग्रह किया कि वह सीमा मुद्दे को ‘उपयुक्त स्थिति’ में रखे और द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक विकास के लिए आधी दूरी तय करे, जबकि आधी दूरी चीन तय करेगा. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही. उन्होंने भारत के इन दावों के बारे में पूछे गये सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया कि सीमा पर शांति कायम रखने के लिए नेताओं के बीच बनी आम सहमति के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता.

 

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने भारत-चीन संवाद फोरम पर अपने हालिया भाषण में कहा था कि दोनों देशों के नेताओं के बीच एलएसी पर शांति बनाकर रखने के लिहाज से बनी आम-सहमति को अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की पूरी तरह वापसी की जरूरत बताई ताकि गंभीर घटनाओं से प्रभावित द्विपक्षीय संबंधों को फिर से संवारा जाए.

 

भारतीय विश्व कार्य परिषद (आईसीडब्ल्यूए) और चाइनीज पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (सीपीआईएफए) में डिजिटल संवाद में 15 अप्रैल को अपने संबोधन में मिस्री ने एलएसी पर शांति बनाये रखने के महत्व के बारे में दोनों पक्षों के नेताओं के बीच हुई ‘अहम आम-सहमति’ को चीनी अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जाने पर सवाल भी उठाया.

 

वांग से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने पैंगोंग सो इलाके से वापसी के बाद पूर्वी लद्दाख के बाकी इलाकों से सैनिकों की पूरी तरह वापसी के विषय पर गहन और स्पष्ट चर्चा की है. दोनों सेनाओं के शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेपसांग इलाकों से सैनिकों की पूरी तरह वापसी के लिए नौ अप्रैल को 11वें दौर की वार्ता की थी.

 

वांग ने कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा स्थिति के मुद्दे पर चीन का रुख स्पष्ट और सतत है. हम सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और सुरक्षा को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों से वार्ताएं की हैं. गलवान घाटी और पैंगोंग सो क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी के आधार पर दोनों पक्षों ने गहनता के साथ और खुले माहौल में सीमा के पश्चिमी हिस्से में बाकी के मुद्दों को सुलझाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.’’

 

वांग ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष आधा रास्ता तय करेगा, चीन-भारत संबंधों के दीर्घकालिक विकास के समग्र हितों को ध्यान में रखेगा, द्विपक्षीय संबंधों में सीमा के मुद्दे को उपयुक्त स्थिति में रखेगा तथा चीन-भारत संबंधों को पटरी पर लाएगा.’’ वांग ने कहा, ‘‘हाल में दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य रास्तों के लिए संवाद कायम रखा है. गलवान घाटी और पैंगांग सो क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी की तर्ज पर सीमा के पश्चिमी हिस्से में अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष गहराई से बातचीत कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा, ‘‘आधा रास्ता चीन तय करेगा और हमें उम्मीद है कि आधी दूरी भारत तय करेगा और हम द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक विकास के व्यापक परिदृश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, सीमा के मुद्दे को ‘उचित स्थिति’ में रखेंगे और संबंधों को ठोस एवं निरंतर विकास के मार्ग पर लाने के लिए काम करेंगे.’’

 

मिस्री की टिप्पणियों से जुड़े एक सवाल पर वांग ने दोहराया, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत आधी दूरी तय करेगा और द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा, सैनिकों की वापसी के लिए बड़ी मुश्किल से हासिल हुई प्रगति को ध्यान में रखेगा, सीमा पर शांति कायम करने के लिए ठोस कदम उठाएगा तथा ठोस एवं सतत विकास की खातिर द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने के लिए काम करेगा.’’

 

वांग से जब यह पूछा गया कि पैंगांग सो से सैनिकों की वापसी के बाद चीन अन्य इलाकों से अपने सैनिकों को वापस क्यों नहीं बुला रहा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं जोर देकर यह बात कहना चाहता हूं कि हाल में चीन और भारत ने राजनयिक एवं सैन्य मार्गों के जरिए करीबी संवाद कायम कर रखा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुए समझौतों तथा दोनों पक्षों के बीच बनी आम सहमति का पालन करेगा और सीमा पर शांति को कायम करने के लिए ठोस कदम उठाएगा.’’

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'
ईरान जंग में नहीं दिया साथ तो तुर्किए पहुंचते ही ट्रंप ने NATO को सुना डाला, बोले- 'मैं सबकी...'
तुर्किए को F-35 फाइटर जेट बेचेगा अमेरिका? NATO समिट में ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर भड़क उठेंगे नेतन्याहू 
तुर्किए को F-35 बेचेगा अमेरिका? NATO समिट में ट्रंप ने दिया जवाब, सुनकर भड़क उठेंगे नेतन्याहू 
Iran-US War: अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget