एक्सप्लोरर

China: क्या चीन के इस शहर में लगने जा रहा लॉकडाउन? इमरजेंसी प्लान जानकर भड़क उठे लोग, बोले- अब और नहीं

Lockdown In China: चीन में एक बार फिर से लॉकडाउन की तैयारी चल रही है. चीन के शियान शहर में प्रशासन ने एक इमरजेंसी प्लान की घोषणा की है जिस पर लोग भड़क उठे हैं.

Lockdown In China: चीन के एक शहर में लॉकडाउन की सलाह के बाद सोशल मीडिया पर यूजर भड़क उठे. इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बाद चीन के शानक्सी प्रांत के शियान शहर में अधिकारियों ने एक इमरजेंसी रिएक्शन प्लान की घोषणा की थी. इसके तहत फ्लू की स्थिति गंभीर होने पर बाजारों, स्कूलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों को बंद करने की बात कही गई थी. इमरजेंसी रिएक्शन प्लान में चार स्तर हैं, जिसमें आखिरी स्तर लॉकडाउन का है.

लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए यूजर का गुस्सा फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर इस योजना का जोरदार विरोध हुआ. यूजर्स का कहना है कि यह योजना कोरोना काल में तीन साल तक देश में लागू रही जीरो-कोविड पॉलिसी की तरह ही है. चीन को अपनी कठोर कोविड-19 नीति के चलते पूरी दुनिया में आलोचना का सामना करना पड़ा है.

कोविड के दौरान शियान में सख्त लॉकडाउन
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के चलते कड़े प्रतिबंधों के चलते दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच शियान शहर के 30 लाख लोग हफ्तों तक अपने घरों में बंद रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. इसके चलते दवा की दुकानों पर जरूरी दवाओं की कमी हो गई है. 

भारत में भी बढ़े फ्लू के मामले
चीन में फ्लू के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में सामने आई है जब भारत में भी इन्फ्लुएंजा के सब वेरिएंट H3N2 के मामले में तेजी देखी गई है. भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 2 जनवरी से 5 मार्च के बीच H3N2 के 451 मामले दर्ज किए गए, इसी अवधि में दो मरीजों की मौत हुई है. कर्नाटक में एक 82 वर्षीय व्यक्ति की सब वेरिएंट से मौत हुई है. यह मधुमेह से पीड़ित थे. साथ ही हरियाणा में फेफड़े के कैंसर के एक 56 वर्षीय मरीज की मौत हुई.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को एक पत्र लिखा था जिसमें कुछ राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंता जताई थी. इसमें कहा गया था कि कुछ राज्यों में कोविड-19 परीक्षण के दौरान पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि चिंता का विषय है जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्कता है.

यह भी पढ़ें

H3N2 वायरस से क्या कोरोना की तरह होने वाला है हाल? एक्सपर्ट ने बताया- ये कितना जानलेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget