एक्सप्लोरर

H3N2 वायरस से क्या कोरोना की तरह होने वाला है हाल? एक्सपर्ट ने बताया- ये कितना जानलेवा

H3N2 Virus: देश में इन्फ्लुएंजा के मामले में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने राज्यों को संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं.

Influenza Case Spike: देश में इन्फलुएंजा (H3N2 Virus) के मामले में अचानक तेजी देखी गई है. इस बीच वायरस के चलते दो मरीजों की मौत हुई है जिसने चिंता बढ़ा दी है. लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन्फ्लुएंजा जानलेवा है. इसके साथ ही एक डर यह भी लोगों के मन में है कि क्या ये कोरोना महामारी की तरह खतरनाक तो नहीं होने वाला है.

एक्सपर्ट की माने तो इन्फ्लुएंजा के मामलों में बढ़ोतरी सामान्य सी बात है. दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने एएनआई को बताया कि कोरोना के चलते लॉकडाउन का ही नतीजा है कि पिछले दो सालों में बच्चों में इन्फ्लुएंजा के मामले सामने नहीं आए. उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य परिस्थितियों में यह वायरस जानलेवा नहीं है.

इस वजह से बढ़ रहे मामले
डॉ. गुप्ता ने कहा, ''कोरोना (लॉकडाउन) के चलते दो सालों में बच्चों में इन्फ्लुएंजा के मामले नहीं हुए. अब एक बार फिर से गतिविधि सामान्य हो गई है. यही वजह है कि H3N2 वायरस, जो कि इन्फ्लुएंजा का नॉर्मल वेरिएंट है, के मामले बच्चों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''H3N2 एंटीजेनिक ड्रिफ्ट और एक हल्का म्यूटेशन है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है. वायरस कोई भी हो, अगर साथ में कोई और बीमारी है तो मौत की आशंका अधिक हो जाती है. एच3एन2 के खिलाफ वैक्सीन का असर कम है और इस साल हमारा टीकाकरण भी कम है.''

क्या कोरोना की तरह होगा हाल?
बहुत लोग बढ़ते मामलों से डर रहे हैं कि कहीं ये स्थितियां कोरोना काल की तरह ही न हो जाएं. पीटीआई ने अपोलो अस्पताल के इंटर्नल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार, तरुण साहनी के हवाले से कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामले बहुत कम हैं. केवल 5 प्रतिशत मामलों में भर्ती होने की सूचना मिली है. 

डॉक्टर साहनी ने लोगों को न घबराने की सलाह दी है और कहा कि हमें उसी तरह से बचाव के उपाय करने चाहिए जैसे कोरोना के समय में किए गए थे.

यह भी पढ़ें

H3N2 हुआ जानलेवा, अब तक दो की मौत, जानें कितना खतरनाक है यह वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, कहा- 'जहां संविधान की शपथ ली...'
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, कहा- 'जहां संविधान की शपथ ली...'
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget