एक्सप्लोरर

China: 'प्यार' करने के लिए स्‍टूडेंट्स को 1 हफ्ते की छुट्टी, जनसंख्‍या बढ़ाने के लिए चीन में ये कैसा तरीका

China Decreasing Birth Rate: चीन में जन्‍मदर में काफी गिरावट आ चुकी है. यहां राजधानी बीजिंग में जनसंख्‍या बढ़ने के बजाय कम हो गई है. ऐसे में सरकार आबादी बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके खोज रही है.

Spring Break in China: दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाले देश चीन (China) में बच्‍चों की जन्‍मदर बेहद गिर गई है, और वहां सरकार अब लोगों को ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने के लिए प्रोत्‍साहित कर रही है. बर्थ रेट को बढ़ाने के लिए चीनी सरकार नए-नए फैसले लागू कर रही है. इस पर अमल करते हुए कई कॉलेजों ने भी कुछ हटकर पहल शुरू कर दी हैं. जैसे कि मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने अपने स्‍टूडेंट्स के लिए 'स्प्रिंग ब्रेक' का ऐलान किया है. 

यह 'स्प्रिंग ब्रेक' दरअसल, चीन में कॉलेज इसलिए दे रहे हैं ताकि छात्रों को बसंत का अनुभव करने, प्रकृति के समीप जाने और प्यार में पड़ने का मौका मिले. इसलिए, ग्‍लोबल मीडिया में चीनी कॉलेज की इस पहल को छात्रों को 'प्यार' करने के लिए दी जा रही छुट्टी के तौर पर देखा जा रहा है. एनबीसी न्यूज के अनुसार, चीन के कई कॉलेजों में छात्रों के लिए एक हफ्ते के 'स्प्रिंग ब्रेक' का ऐलान किया गया है. फैन मेई एजुकेशन ग्रुप की ओर से संचालित मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को ऐसे ब्रेक की घोषणा की थी. 

कॉलेजों में 'स्प्रिंग ब्रेक' की घोषणा 

'स्प्रिंग ब्रेक' की घोषणा के अनुसार, लियांग गुओहुई मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज के डिप्टी डीन ने कहा कि उन्‍हें उम्मीद है कि युवा इन छुट्टियों के दिनों में पानी और हरे पहाड़ों को देखने जा सकते हैं और वसंत ऋतु का आनंद ले सकते हैं. यह न केवल छात्रों की भावनाओं को विकसित करेगा, बल्कि कक्षा में लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता को और समृद्ध और गहरा करेगा. इसके अलावा टीचर्स की ओर से छात्रों से खासतौर पर कहा गया कि वे अपने प्यार की तलाश पूरी करें. 

1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी 

फैन मेई एजुकेशन ग्रुप के अन्‍य कॉलेजों ने भी इसी तरह 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि इस तरह वहां पढ़ने वाले छात्रों को प्रकृति से प्यार करने, जीवन से प्यार करने और स्प्रिंग ब्रेक का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. ताज्‍जुब की बात तो यह भी है कि कॉलेजों की ओर से छात्रों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि वे स्प्रिंग ब्रेक के दौरान अपने अनुभव और किए गए कार्यों  को जरूर साझा करें. इसमें पार्टनर संग ट्रिप पर जाना या साइटिंग के वीडियो बनाना भी शामिल है. 

यह जन्म दर को बढ़ावा देने का तरीका

न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी कॉलेज प्रशासन के ये प्रयास चीनी सरकार के निर्देश पर जन्म दर को बढ़ावा देने के तरीके खोजने से प्रेरित हैं. वहीं, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि चीनी सरकार अपने यहां जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए 20 से अधिक सिफारिशें लेकर आई है, और अब कॉलेजों ने भी 'स्प्रिंग ब्रेक' देना शुरू कर दिया है, जिसे छात्रों को अपने प्यार की तलाश पूरी करने के उपयुक्‍त माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़ा 58 साल का रिकॉर्ड, बढ़ती कंगाली के बीच अब चीन ने दी ये राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
Explained: सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी की सजा पर अब तक क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
सऊदी में नजरुल और स्विटी की सजा पर क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget