एक्सप्लोरर

China Lockdown: कोरोना से फिर टेंशन में आई दुनिया, चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सबसे बड़ा कोरोना लॉकडाउन

China Shanghai Lockdown: चीन में सिर्फ शंघाई ही नहीं कई बड़े प्रांत इन दिनों को कोरोना की भंयकर लहर से गुजर रहे हैं. ये हाल तब है जब चीन में 87 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

China Shanghai Lockdown: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया को डरा रहा है. यूरोप से लेकर जापान तक कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट बेहद तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. खासकर चीन में जहां से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी. चीन के खूबसूरत शहर शंघाई में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4477 नए  मामले दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा है.

शंघाई अपनी आलीशान इमारतों, शानदार सड़कों और जिंदादिल लोगों के लिए जाना जाता है. शंघाई को ग्लोबल फाइनेंसियल हब भी कहते हैं लेकिन इन दिनों शंघाई बड़ी मुसीबत में है. शंघाई की सड़कें सूनी पड़ी हैं और करीब दो करोड़ साठ लाख लोग घरों में बंद हैं. ऐसा कोरोना की नई लहर की वजह से हुआ है. चीन में तेजी से फैलते ओमिक्रोन की वजह से शंघाई में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है, लोगों को बस कोरोना टेस्टिंग के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत है. 

शंघाई एक्सपो सेंटर में आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां छह हजार मरीजों के इलाज का इंतजाम किया गया है. यही नहीं शंघाई के बडे-बड़े स्टेडियम्स को भी कोविड केयर सेंटर में बदल दिया गया है. शंघाई प्रशासन जीरो कोविड पॉलिसी के तरह पूरी आबादी को कोविड टेस्ट करने में जुटा है. 

चीन में 87 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन
चीन में सिर्फ शंघाई ही नहीं कई बड़े प्रांत इन दिनों को कोरोना की भंयकर लहर से गुजर रहे हैं. ये हाल तब है जब चीन में 87 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है लेकिन फिर भी ओमिक्रोन का BA-2 वेरिएंट यानी स्टेल्थ ओमिक्रोन लोगों को अपनी में ले रहा है. चीन के अलावा दक्षिण पूर्वी एशियाई के कई और देश इन दिनों कोविड की लहर का सामना कर रहे हैं. इसमें जापान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया की हालत सबसे खराब है. साउथ कोरिया में तो पिछले चौबीस घंटे में 3 लाख 47 हजार 374 लोगों नए केस सामने आए हैं जबकि 237 लोगों की जान गई है. 

यही हाल यूरोप के देशों का भी है. फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड्स, इटली, ऑस्ट्रिया समेत कई देशों में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. फ्रांस में तो फिर से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो गई है. भारत में भी कोरोना की नई लहर का खतरा बना हुआ है, विशेषज्ञ जून में चौथी लहर की भविष्यवाणी कर रहे हैं और इसीलिए सरकार ने भी इंतजामों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें-
Russia Ukraine War: नीदरलैंड ने 17 और बेल्जियम ने 21 रूसी अधिकारियों को देश से बाहर निकाला

तुर्की में बातचीत की मेज पर यूक्रेन के झुकने के बाद रूस का कीव-चेर्नीहीव पर हमले रोकने का एलान, लेकिन US को मॉस्को पर संदेह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget