एक्सप्लोरर

बीजिंग का फरमान, चीन आने के लिए पहले लगवानी होगी कोविड-19 वैक्सीन

दूतावास ने कहा कि वैध एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) बिजनेस ट्रैवल कार्ड (एबीटीसी) रखने वाले विदेशी नागरिक वैध एबीटीसी के साथ बिजनेस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

चीन ने भारत और अन्य 19 देशों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस का चीन निर्मित टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है. नई दिल्ली में चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यवस्थित तरीके से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बहाल करने के उद्देश्य से, 15 मार्च से, चीनी दूतावास और भारत में स्थित वाणिज्य दूतावास कोविड-19 का चीन निर्मित टीका लगवाने वाले लोगों और इसका प्रमाणपत्र रखने वालों की यात्रा को प्रोत्साहित करने के उपाय कर रहा है.’’ इस घोषणा का असर हजारों भारतीय छात्रों के अलावा चीन में कार्यरत पेशेवरों तथा उनके परिवार के सदस्यों पर पड़ने की संभावना है, जो चीन लौटने के लिए बीजिंग से अनुमति मिलने का भारत में इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, भारत में कोविड-19 का कोई भी चीनी टीका उपलब्ध नहीं है. चीनी दूतावास ने नोटिस में यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि ये लोग भारत में चीन निर्मित टीका कैसे प्राप्त करेंगे क्योंकि यह इस देश (भारत) में उपलब्ध नहीं है. ऐसे भारतीय छात्रों की संख्या 23,000 से अधिक है जिनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं. इसके अलावा चीन में कार्यरत ऐसे सैकड़ों पेशेवर भी हैं, जो कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू यात्रा पाबंदियों के चलते भारत में ही रूके हुए हैं. भारतीय दूतावास द्वारा बार-बार अनुरोध किये जाने और छात्रों की अपील के बावजूद चीन ने अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है. चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के मुताबिक इस तरह के नोटिस 20 देशों में स्थित चीनी दूतावासों में लगाए गये हैं. भारत जैसे देशों में चीनी टीके के नियमन के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को खोलने के लिए टीकाकरण की स्थति पर सूचना साझा करने का विचार प्रकट किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रस्ताव उन लोगों की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करना है जिन्होंने चीनी टीके लगवाएं हों, जो सुरक्षा एवं उसकी प्रभाव क्षमता के गहन आकलन के बाद बनाये गए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका संबंध चीनी टीके को मान्यता दिलाने से नहीं है.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बेहतर नहीं होता कि चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंजूर किये गये टीकों को मान्यता देता, झाओ ने कहा, ‘‘चीन का प्रस्ताव एक सार्थक कदम है. हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम करने की कोशिश कर रहे हैं.’’ डब्ल्यूएचओ ने फाइजर, मॉडरेना और एस्ट्राजेनेका टीकों को मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें: चीन से युद्ध की परिस्थिति में भारत की होगी पुख्ता तैयारी, महानिर्माण योजना पर चल रहा है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget