एक्सप्लोरर

China New Standard Map: चीन ने जारी किया नया नक्शा, अरुणाचल और अक्‍साई चिन को बताया अपना क्षेत्र

China New Standard Map: चीन ने इस साल अप्रैल में एकतरफा रूप से 11 भारतीय स्थानों का नाम बदल दिया था. ड्रैगन अपनी विस्तारवादी नीति को लेकर पूरी दुनिया में आलोचनाओं का सामना करता है.

China Released New Map: चीन (China) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. चीन की सरकार ने बीते सोमवार (28 अगस्त) को ऑफिशियली एक नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारत के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal pradesh) और अक्साई चिन (Aksai Chin) को अपना क्षेत्र बताया है. ये पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह के विस्तारवादी नीति को अंजाम दिया है. इससे पहले इसी साल अप्रैल के महीने में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम को बदलने की मंजूरी दे दी थी.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नए नक्शे में भारत के हिस्सों के अलावा चीन ने ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी चीनी क्षेत्र में शामिल किया है. मैप में चीन ने नाइन-डैश लाइन परअपना दावा पेश किया है. इस तरह से उसने साउथ चाइना सी के एक बड़े हिस्से पर दावा पेश किया है. हालांकि, वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई दक्षिण चीन सागर क्षेत्रों पर अपना-अपना दावा करते रहते हैं.

नेचुरल रिसोर्स मिनिस्ट्री ने जारी किया मैप
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के नेचुरल रिसोर्स मिनिस्ट्री की तरफ से नक्शे को सोमवार को झेजियांग प्रांत के डेकिंग काउंटी में जारी किया गया. इस दौरान चीन नेशनल मैंपिग अवेयरनेस वीक को सेलिब्रेट करता है. इसी दौरान चीन के नेचुरल रिसोर्स मिनिस्ट्री के हेड प्लानर वू वेनझोंग ने कहा कि सर्वेक्षण, मैप और भौगोलिक जानकारी राष्ट्र के विकास को बढ़ावा देने, जीवन के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है.

उन्होंने आगे कहा कि मैप हमारे नेचुरल रिसोर्स के मैनेजमेंट को सपोर्ट करने और मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ये हमारी पारिस्थिति और सभ्यता का निर्माण करने में मददगार साबित होती है.

चीन के पड़ोसी देशों से क्षेत्रीय विवाद
चीन की सीमा जितने देशों के साथ लगती है उससे कहीं अधिक देशों के साथ उसके क्षेत्रीय विवाद हैं. शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) ने अन्य संप्रभु क्षेत्रों पर क्षेत्रीय नियंत्रण का दावा करने की कोशिश कई बार की है. इसके लिए उन्होंने धोखेबाजी वाली रणनीति का इस्तेमाल किया है. बीजिंग के अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण करने की विस्तारवादी कोशिशों ने सभी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन किया है. चीन ने अब भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा ठोक दिया है, यह तर्क देते हुए कि ये स्थान तिब्बत का हिस्सा थे.

भारतीय स्थानों का नाम बदल दिया था
चीन ने इस साल अप्रैल में एकतरफा रूप से 11 भारतीय स्थानों का नाम बदल दिया था, जिसमें पहाड़ चोटियों, नदियों और आवासीय क्षेत्रों के नाम शामिल थे. यह पहली बार नहीं है कि बीजिंग ने इस तरह की रणनीति अपनाई है. इससे पहले 2017 और 2021 में, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अन्य भारतीय स्थानों का नाम बदल दिया था, जिससे एक और राजनीतिक टकराव शुरू हो गया था. हालांकि, अभी तक भारत ने तब चीन की विस्तारवादी योजनाओं को खारिज करते आ रहा है.

ये भी पढ़ें:Iran Bus Accident: ईरान में तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 9 लोग मरे, 31 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget