एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के ऑरिजन की दोबारा जांच के WHO के प्रस्ताव को चीन किया खारिज, जताई हैरानी

चीन ने डब्ल्यूएचओ की कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए दोबारा स्टडी के प्लान को खारिज कर दिया है. चीन ने डब्ल्यूएचओ के प्रस्ताव पर हैरानी जताई है.

 बीजिंगः चीन ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए दूसरे चरण की स्टडी के प्लान को खारिज कर दिया. चीन ने डब्ल्यूएचओ के प्रस्ताव पर हैरानी जताई है. चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन (एनएचसी) के उपाध्यक्ष जेंग यिशिन ने गुरुवार को कहा कि चीन वायरस की उत्पत्ति की स्टडी का राजनीतिकरण करने का विरोध करता है.

चीन की तीखी प्रतिक्रिया डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम के बयान के बाद आई है. उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि कोविड -19 महामारी और एक लैब रिसाव के बीच एक संभावित लिंक को खारिज करना जल्दबाजी होगी. डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन को दूसरे चरण की स्टडी का प्रस्ताव दिया था, जिसमें वुहान लैब और मार्केट का ऑडिट करना भी शामिल था. इसके साथ ही वैज्ञानिकों की जांच में चीन से और अधिक पारदर्शिता की मांग की गई.  

चीन ने प्रस्ताव को बताया वैज्ञानिक तथ्यों का अनादर
जेंग ने कहा कि चीन डब्ल्यूएचओ योजना के वर्तमान वर्जन को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि इसमें राजनीतिक हेरफेर की गई है और यह वैज्ञानिक तथ्यों का अनादर करता है. चीनी राज्य मीडिया ने ज़ेंग के हवाले से कहा कि प्रस्तावित स्टडी के दूसरे चरण में इस परिकल्पना को लिस्टेड किया गया है कि चीन ने लैब रूल्स का उल्लंघन किया था और वायरस को रिसर्च ऑब्जेक्ट के रूप लीक हुआ था. उन्होनें कहा कि प्रस्ताव को पढ़ने के उनको बहुत हैरानी हुई.

जेंग ने कहा कि “डब्ल्यूएचओ को चीनी वैज्ञानिकों की सलाह पर ध्यान से विचार करना चाहिए. राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त एक वैज्ञानिक प्रश्न के रूप में कोविड -19 वायरस की उत्पत्ति की जांच करनी चाहिए और विभिन्न देशों में वायरस की उत्पत्ति की निरंतर और उचित जांच करनी चाहिए.”

लैब से वायरस उत्पत्ति को खारिज करता रहा है चीन
चीन ने अंतरराष्ट्रीय राय के का कड़ा विरोध करता रहा है जिसमें वुहान में एक उच्च सुरक्षा वाली बायो लैब को वायरस का स्रोत बताया जाता है. चीन इस बात को खारिज करता रहा है. 2019 के अंत में चीनी शहर वुहान में कोरोना वायरस के पहले मामलों की पहचान की गई थी. महामारी से लाखों लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों संक्रमित हो चुके हैं.  महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था को ठप हो गई है.

यह भी पढ़ें-
मैक्सिको: पेगासस ‘स्पाइवेयर’ खरीदने के लिए पूर्व प्रशासन ने सरकारी कोष से खर्च किए 30 करोड़ डॉलर

China Flood: चीन में बाढ़ से 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 25 की मौत, बचाव के लिए उतारी सेना  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget